Ro no D15139/23

03 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का हुआ आयोजन

दिव्यांगजनों को वितरित किए गए मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर, एम.आर किट, सहित श्रवण यंत्र’
दिव्यांग बच्चों ने कविता, भाषण, सामूहिक नृत्य और एकल गायन की दी प्रस्तुति
जशपुर विधायक   भगत दिव्यांगों के प्रतिभा को देख कर हुए आत्मविभोर

 कलेक्टर  रोहित व्यास के मार्गदर्शन में विगत  दिवस 03 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन शासकीय स्वामी आत्मानन्द हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर विधायक   रायमुनी भगत कार्यक्रम में शामिल हुई। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस में शासकीय दृष्टि बाधितार्थ बालक व बालिका विशेष विद्यालय एवं समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र जशपुर के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी के अधीन विभिन्न स्कूलों के कुल 250 दिव्यांग बच्चे एवं सहायक उपकरण वितरण हेतु 60 हितग्राही सहित कुल 310 दिव्यांगजन सम्मिलित हुए।
दिव्यांग बच्चों द्वारा स्वागत गीत से शुरुवात कर एकल गायन, अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के संबंध में कविता, भाषण एवं सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। दिव्यांग बच्चों को कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, मटका फोड़, व्हीलचेयर दौड, लम्बी कुद मिश्रित मौतीयों को अलग करना इत्यादि खेल कुद कराया गया। खेल आयोजन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर समावोशी समाज का संदेश दिया गया। समस्त दिव्यांगजनों को शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
एलिम्को जबलपुर द्वारा जुलाई 2025 में चिन्हांकित दिव्यांगजनों को विधायक श्रीमती भगत एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत के द्वारा 16 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, 10 बैसाखी, 10 ट्राई साइकिल, 8 व्हीलचेयर, 1 एम.आर किट, 09 व्हाईट केन एवं 06 श्रवण यंत्र वितरित किया गया।
विधायक ने उपकरण पाने वाले दिव्यांगजनो से पूर्व में हो रही परेशानियों के संबंध में चर्चा किया गया एवं स्वयं द्वारा व्हाईट केन चलाकर देखा गया। विधायक श्रीमती भगत ने अपने उद्बोधन में कहा गया कि दिव्यांगों के प्रतिभा को देख कर आत्मविभोर एवं अभिभूत हो गई हूँ। इस दौरान करमा गीत एवं ठेठ नागपुरी बोली व भाषा में गीत गा कर सुनाया गया। जिसमें दृष्टिबाधित दिव्यांगजन द्वारा ढोलक बजाकर संगीत दिया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में दिव्यांगजनों से समाज के सभी लोगों को आत्मीय व्यवहार करने पर जोर दिया एवं हर संभव मदद करने के लिए महेशा तैयार रहने का संदेश दिया गया। समाज कल्याण के उप संचालक   धर्मेन्द्र कुमार साहू ने विभाग के अधिनियम, नियम, योजना, कार्यक्रम एवं संस्थागत सुविधाओं के संबंध में बताया गया। अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और कार्यक्रम समाप्ति की गई।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…