Ro no D15139/23

राजनांदगांव संभाग के डाकघरों में अंतर्राष्ट्रीय पार्सल सेवा

राजनांदगांव 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) डाक विभाग द्वारा नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राजनांदगांव संभाग अंतर्गत आने वाले प्रधान डाकघर एवं उपडाकघरों में अंतर्राष्ट्रीय पार्सल, दस्तावेज एवं अन्य सामग्री की बुकिंग सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा के माध्यम से नागरिक अपने पार्सल, दस्तावेज एवं अन्य सामग्री को विश्व के विभिन्न देशों में सुरक्षित, सरल एवं व्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से भेज सकते है। डाक विभाग की यह सेवा पूर्णत: सुरक्षित, पारदर्शी एवं विश्वसनीय है। पार्सल की सुरक्षित हैंडलिंग, उचित पैकेजिंग संबंधी मार्गदर्शन तथा समयबद्ध सेवा प्रदान की जाती है। साथ ही ऑनलाईन ट्रैकिंग की सुविधा भी प्रदान की जाती है। इन डाकघरों में बुकिंग हेतु नागरिक अपना पार्सल, प्राप्तकर्ता का पूर्ण एवं सही पता तथा वैध पहचान पत्र प्रस्तुत कर एवं पार्सल का वजन एवं निर्धारित शुल्क जमा कर ट्रैकिंग रसीद प्राप्त कर सकते है। ट्रैकिंग रसीद के माध्यम से पार्सल की स्थिति ऑनलाईन देखी जा सकती है। डाक विभाग द्वारा बड़ा एवं भारी अंतर्राष्ट्रीय पासल के लिए डाकघर तक नि:शुल्क पिकअप की सुविधा प्रदान की जा रही है। नागरिक, व्यापारी, विद्यार्थी एवं प्रवासी परिवार इस सुविधा का लाभ ले सकते है।
क्रमांक 140 ——————–

  • Related Posts

    एकलव्य आदर्श विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी

    चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग 30 जून से 4 जुलाई तक जशपुरनगर 28 जून 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति, रायपुर द्वारा संचालित एकलव्य…

    Read more

    प्रकृति और सुंदर झरनों का आनंद लेने एक बार प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रानीदाह का भ्रमण जरूर करें

    जशपुरनगर 28 जून 2026/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की हरी-भरी पहाड़ियों और घने साल के जंगलों के बीच स्थित रानीदाह जलप्रपात जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता का एक अद्भुत प्रतीक है।…

    Read more

    NATIONAL

    जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…