Ro no D15139/23

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

*भारतीय संस्कृति का अनमोल उपहार है योग: श्री कावरे*

रायपुर, 21 जून 2025/ 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य‘ की थीम पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति श्री महादेव कावरे ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति का अनमोल उपहार है, जिसे विश्व ने स्वीकार किया है। योग हमारी हजारों वर्ष पुरानी जीवनशैली है, जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को जोड़ती है। इस वर्ष योग दिवस की थीम, ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग‘, का उद्देश्य योग के माध्यम से संपूर्ण विश्व को स्वस्थ बनाना है।

कुलसचिव श्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य जीवन की वास्तविक पूंजी है। सभी धनों में स्वास्थ्य धन सर्वश्रेष्ठ है। यदि हम प्रतिदिन योग करें, तो हमारे भीतर एकाग्रता, आत्मविश्वास और मानसिक शांति बढ़ेगी। चाहे परीक्षा का तनाव हो या कैरियर की चिंता, योग इन सभी का समाधान है।
योग प्रशिक्षक श्री ऋषभ ने चक्रासन, अर्धचक्रासन, ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। साथ ही कपालभाति, अनुलोम -विलोम प्राणायाम कराए. सत्र में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग के लाभों को समझा और इसे दैनिक जीवन मे अपनाने का संकल्प किया.कार्यक्रम का समापन सामूहिक ध्यान से हुआ।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक श्री पंकज नयन पाण्डेय, श्री शैलेंद्र खंडेलवाल, डॉ. नृपेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. आशुतोष मंडावी, डॉ. राजेंद्र मोहंती, उप कुलसचिव श्री सौरभ शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक एवं सहायक कुलसचिव डॉ. देव सिंह पाटिल सहित अतिथि शिक्षक, स्कूली छात्र-छात्राएं, अधिकारी और कर्मचारी उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में शामिल हुए।

  • Related Posts

    अटल परिसर से विकास का नया अध्याय: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

      छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण *अटल जी की प्रतिमा उनके व्यक्तित्व और विचारों को सहेजने की प्रेरक पहल — मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    जंगल में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग की सख्ती, दो ट्रक जब्त

      रायपुर, 29 मार्च 2026/ जशपुर जिले के वन क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को जब्त किया है। विभाग को…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….