Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : पूर्व मंत्री और विधायक कुरूद अजय चंद्राकर जिला स्तरीय कार्यक्रम में हुए शामिल

योग से मिलती है शांति, इसे जीवन शैली में करें शामिल- विधायक श्री अजय चंद्रकार

 जिले में 3 लाख से ज्यादा लोगों ने किया योगाभ्यास

धमतरी । योग एक ऐसा माध्यम है जो बिना किसी दुष्प्रभाव के व्यक्ति को मानसिक शांति और संतुलन प्रदान करता है। यदि हम रोज़ाना कुछ समय योग और ध्यान को दें, तो न केवल हम मानसिक बीमारियों से बच सकते हैं, बल्कि एक सकारात्मक, आनंदमय और संतुलित जीवन की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को आज देश, प्रदेश सहित धमतरी जिले में भी पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय हरदिहा साहू समाज भवन धमतरी में आयोजित किया गय। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक कुरूद श्री अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। यहां पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद, महापौर श्री रामू रोहरा, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू के अलावा कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, डीएफओ श्री कृष्ण जाधव के अलावा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी संस्था, छात्र-छात्राए ने सामूहिक योग किया और स्वस्थ जीवन.शैली के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संदेश लोगों को दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया था, जिसके परिणामस्वरूप पूरे विश्व में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग के मामले में हमारा देश शुरू से ही विश्व गुरू रहा है। योग से शारीरिक एवं मानसिक शांति मिलती है। उन्होंने सभी से आव्हान करते हुए कहा कि आप सभी योग को अपनी जीवन शैली में शामिल करें और स्वस्थ रहे-मस्त रहें। इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर ने हरित योग की शपथ भी उपस्थित लोगों को दिलायी। गौरतलब है कि योगःएक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य की थीम पर आज विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि स्वस्थ्य जीवन शैली का आधार योग है, योग से तन और मन दोनो स्वस्थ्य रहते है। श्री रोहरा ने उपस्थित सभी लोगों को अपनी जीवन शैली में योग को जोड़तेे हुए अपने लिए प्रतिदिन योग करने और इसकी जानकारी अन्य लोगों को देने की बात कही। उन्होंने बताया कि आज जिले के स्कूल, कॉलेज, गांवों, गार्डन, सरोवर किनारे, प्रमुख एवं ऐतिहासिक स्थलों में लगभग 3 लाख से ज्यादा लोगों ने योग किया। वहीं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन कर लोगों को योग दिवस की बधाई दी।

योग के विभिन्न आसनों, मुद्राओं का किया अभ्यास

योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न आसनों और मुदा्राओं शिथलीकरण अभ्यास पश्चात स्कंध संचालन, कटि और घुटना संचालन के पश्चात योगाभ्यास शुरू हुआ। जिसके पश्चात खड़े होकर किए जाने वाले आसनों जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन ,अर्ध चक्रासन का अभ्यास किया गया। इसके बाद शशकासन, उत्तान मंडूकासन, व्रकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, अर्ध हलासन, पवन मुक्तासन, शवासन का अभ्यास करवाया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा योग की मुद्रा और उसके स्वास्थ्यगत लाभों के बारे में जानकारी दी गई। योगाभ्यास के अंत में कपाल भाति और अनुलोम-विलोम,शीतली,भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कर शांति पाठ किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया था। जहां बीपी, शुगर जांच के साथ दवा वितरण किया गया। आयुष विभाग द्वारा इस मौके पर स्वास्थ्य लाभ हेतु आयुर्वेदिक काढ़ा का वितरण भी किया गया।

जिले के सभी विकासखंडों और गांवों में उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन विकासखंडों में भी किया गया, जिसके क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, गणमान्य नागरिक, सामाजिक संस्थाए, विद्यार्थी सहित अन्य वर्ग के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यह आयोजन धमतरी विकासखंड में गंगरेल, नगरी में कर्णेश्वर मंदिर परिसर, मगरलोड में बूटीगढ़ और कुरूद के नगर पंचायत मंगल भवन में किया गया। वहीं जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में योग दिवस के अवसर पर ग्रामीणों द्वारा योगाभ्यास किया गया।

  • Related Posts

    मोबाइल ऐप आधारित सर्वे से कमार जनजाति के विकास को मिलेगी नई दिशा

    धमतरी, 12 अप्रैल 2026/- धमतरी जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) कमार समुदाय के सर्वेक्षण हेतु भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय के मार्गदर्शन में एक अभिनव मोबाइल ऐप आधारित पहल…

    Read more

    खेल, नई ऊर्जा: धमतरी में पहली बार बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

    गंगरेल की रेत पर खेला गया रोमांच: धमतरी में पहली बार बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता धमतरी, 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब