Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2025 के लिए युवा-केंद्रित पहल “योग अनप्लग्ड” को प्रमुख योग संस्थानों के कार्यक्रम में शामिल होने से बढ़ावा मिला

नई दिल्ली । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2025 के लिए युवा-केंद्रित पहल “योग अनप्लग्ड” को अग्रणी योग संस्थानों द्वारा अगली पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए एक साथ आने से बढ़ावा मिल रहा है।

विश्व के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित योग संस्थानों में से एक कैवल्यधाम ने “योग अनप्लग्ड” को अपना समर्थन देते हुए युवा केंद्रित कई प्रभावशाली पहल शुरू की हैं। इन पहलों में से एक है- “युवाओं के लिए योग” अभियान। इसके तहत संस्थान अपने ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण तक मुफ़्त पहुँच प्रदान करता है। इसका उद्देश्य देश भर के छात्रों और युवा परिवर्तनकर्ताओं के लिए योग को सुलभ बनाना है। इसके अतिरिक्त, कैवल्यधाम योग कनेक्ट में भाग लेगा। यह एक वर्चुअल वैश्विक शिखर सम्मेलन है। इसमें प्रमुख योग विशेषज्ञ शामिल होंगे। यह “योगिनार” नामक एक ऑनलाइन पेशकश है।

नवीन और आकर्षक प्रारूपों के माध्यम से युवाओं से जुड़ने के लिए तैयार की गई यह पहल इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण होगी।

1924 में स्वामी कुवलयानंद द्वारा स्थापित कैवल्यधाम महर्षि पतंजलि के योग सूत्रों में वर्णित योग के शुद्ध सिद्धांतों का पालन करता है। कैवल्यधाम की स्थापना योग परंपरा को विज्ञान के साथ मिलाने के विशिष्ट उद्देश्य से की गई थी ताकि इस ज्ञान को विश्व के लिए प्रासंगिक और सुलभ बनाया जा सके। यह “योग अनप्लग्ड” में उनके प्रारम्भिक प्रयत्न को और भी महत्वपूर्ण बनाता है।

आने वाले दिनों में और अधिक योग संस्थानों के “योग अनप्लग्ड” आंदोलन में शामिल होने की उम्मीद है और उनके प्रयासों से निश्चित रूप से देश भर के युवाओं को इस परिवर्तनकारी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

  • Related Posts

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महान समाज सुधारक महात्मा फुले का जीवन नैतिक साहस, आत्म चिंतन और समाज के हित के लिए अटूट समर्पण का प्रेरक उदाहरण है. महात्मा फुले को केवल उनकी संस्थाओं या…

    Read more

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद अब राज्य में नए सीएम को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है. शुक्रवार को शपथ ग्रहण…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब