Ro no D15139/23

पंडित शिवकुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 23 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंडित शिवकुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव में स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग दिवस के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं के मध्य योग के विभिन्न आसनों को योजनाबद्ध तरीके से तैयार कर प्रस्तुत किया गया। जिनके माध्यम से योग के महत्व एवं स्वस्थ जीवन शैली के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। योग प्रशिक्षक द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। अधिष्ठाता डॉ. विनम्रता जैन ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। स्वामी सत्यानंद आश्रम से स्वामी बाल योगेश एवं श्री मनीष लालवानी द्वारा योग के विभिन्न आसानों का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम डॉ. नितिन कुमार तुर्रे, डॉ. मनोज चंद्राकर, डॉ. शिवाजी लिमजे, डॉ. द्विवेदी प्रसाद चौधरी, डॉ. महेंद्र कुमार देशमुख, डॉ. डिकेश्वर निषाद सहित महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं, राष्ट्रीय सेवा योजना व राष्ट्रीय कैडेट कोर के स्वयंसेवक शामिल हुए।

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता