Ro no D15139/23

राजधानी में विधवा, विधुर व तलाकशुदा महिला, पुरूषों के पुनर्विवाह हेतु परिचय सम्मेलन 9 मार्च को आयोजित.. महिलाओं के लिए नि:शुल्क पंजीयन

रायपुर/रायपुर ब्राइट फाउंडेशन द्वारा इस वर्ष भी सभी जाति, समाज की विधवा, विधुर व वैद्य तलाकशुदा प्राप्त महिलाओं, पुरूषों के पुनर्विवाह हेतु परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें अविवाहित युवक- युवतियां तथा उम्र दराज अविवाहित महिलाएं भी शामिल हो सकती है ।

प्रदेश प्रवक्ता चेतन चंदेल ने बताया कि आगामी 09 मार्च को राष्ट्रीय स्तर पर यह आयोजन “सत्संग भवन” महामाया मंदिर, पुरानी बस्ती रायपुर में आयोजित किया जा रहा है । संस्था द्वारा 2018 से प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जा रहा है जिसमें अब तक 400 से अधिक लोगों का विवाह हो चुका है ।
अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत ने कहा कि इस वर्ष के परिचय सम्मेलन हेतु महिलाओं का पंजीयन नि:शुल्क किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं एवं युवतियां इसका लाभ उठा सके और अपने लिए योग्य जीवन साथी चुन सकें । कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. मनोज ठाकुर ने इस अवसर पर बताया कि संस्था के माध्यम से जिन आर्थिक रूप से कमजोर युवतियों का विवाह तय होता है उनका नि:शुल्क आदर्श विवाह भी किया जायेगा । संस्था की सचिव अनघा करकशे ने बताया कि संस्था का कार्यालय सप्रे स्कूल बुढ़ापारा रायपुर के सामने स्थित है जहां प्रतिदिन प्रातः 11 से शाम 7 बजे तक इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीयन करा सकते है साथ ही परिचय सम्मेलन दिवस भी प्रातः 9 बजे से कार्यक्रम स्थल पर पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी । संस्था की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संस्था के अन्य दो कार्यालयों धमतरी व डोंगरगढ़ में भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध होगी आवेदक धमतरी शाखा के अध्यक्ष सरिता दोशी एवं डोंगरगढ़ के अध्यक्ष प्रकाश गिरधर ( राजा भाऊ ) से संपर्क कर सकते हैं ।
इस अवसर पर संस्था की राधा राजपाल , अन्टू ठाकुर , दमयंती देशपांडे , बिहारी लाल शर्मा , लक्ष्मीनारायण लाहोटी , रामभरोसा अग्रवाल , अंजली शितूत , सुषमा ध्रुव , अन्नपूर्णा शर्मा , चंपालाल साहू , ज्योति हिरणवार सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे ।

भवदीय
चेतन चंदेल
प्रदेश प्रवक्ता
रायपुर ब्राइट फाउंडेशन
मो.9111184000

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक

    *ओडिशा की अंजलि मुंडा ने महिलाओं की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में एक और स्वर्ण पदक जीता* *असम की मोनिखा सोनोवाल और मिजोरम के इसाक ने चोट के बावजूद वेटलिफ्टिंग…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार