Ro no D15139/23

आश्रय गृह (बालिका) जशपुर के घटना की विस्तृत जाँच हेतु जाँच अधिकारी नियुक्त

जांच कर प्रतिवेदन 15 दिवस में पेश करने के निर्देश
जशपुरनगर 19 मार्च 2025/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रोहित व्यास ने आश्रय गृह (बालिका) जशपुर के घटना की विस्तृत दण्डाधिकारी जांच हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी जशपुर को जांच अधिकारी नियुक्त कर विभिन्न बिंदुओं पर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें बालिका  की मृत्यु तथा फांसी लगाने का कारण, इन कारणों के संबंध में विस्तृत जाँच, खुला आश्रय गृह (बालिका) में सुरक्षा के उपाय तथा सुरक्षा में चूक व लापरवाही के दोषी,  क्या समय पर इलाज उपलब्ध हो पाया, नहीं तो दोषी कौन है के संबंध में जांच तथा जाँच अधिकारी अन्य कई बिंदुओं पर भी जांच कर सकते हैं। साथ ही भविष्य के लिए सुझाव देने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने सभी बिंदुओं पर जांच प्रतिवेदन 15 दिवस में पेश करने के निर्देश दिए हैं

कार्यालय जिला बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जशपुर  द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार सार्वजनिक विकास वाहिनी खुला आश्रय गृह (बालिका) जशपुर में आस्ता थाना के ग्राम कांची निवासी 14 वर्षीय बालिका  को 16 मार्च 2025 को बाल कल्याण समिति के आदेश पर को अस्थाई संरक्षित किया गया था। 18 मार्च 2025 को प्रातः 09.30 बजे खुला आश्रय गृह  में  बालिका द्वारा बाथरूम में फांसी लगाने की कोशिश की गई है, जिसकी चिकित्सा जांच हेतु जिला अस्पताल जशपुर ले जाया गया तथा मृत्यु का उल्लेख किया गया है।

  • Related Posts

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना: मजदूरों को आर्थिक संबल मुख्यमंत्री श्री साय ने भूमिहीन मजदूरों के खातों में अंतरित की 495 करोड़ रुपए से अधिक राशि जशपुर के 7 हजार से अधिक हितग्राहियों सहित प्रदेश के लाखों हितग्राही लाभान्वित जिले में कुनकुरी में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

      जशपुरनगर 25 मार्च 2026/ दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आज बलौदाबाजार में आयोजित किया गया। जहां मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रिमोट…

    Read more

    सोनक्यारी से सन्ना तक के सड़क का प्राक्कलन तैयार कर शासन को किया गया है प्रेषित वार्षिक मरम्मत के अंतर्गत कराए गए हैं सुधार कार्य

      जशपुरनगर 25 मार्च 2026/  सोनक्यारी से सन्ना तक सड़क की स्थिति के संदर्भ में कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि  यह सड़क…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने