Ro no D15139/23

विशेष जांच अभियान के तहत 26 यात्री स्लीपर बसों की जांच

सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर 46 हजार रूपए का अर्थदण्ड लगाया गया
राजनांदगांव 08 जनवरी 2026।(IMNB NEWS AGENCY) परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यात्री बसों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत परिवहन जांच चौकी पाटेकोहरा में रात्रि में विशेष जांच अभियान के तहत अंतर्राज्यीय एवं राज्य के भीतर संचालित 26 यात्री स्लीपर बसों की जांच की गई। जांच में फायर एक्सटिंग्विशर, फस्र्ट-एड बॉक्स, इमरजेंसी एग्जिट, रिफ्लेक्टर, स्पीड गवर्नर एवं आवश्यक सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता व कार्यशीलता की जांच की गई। सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर संबंधित बसों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 46 हजार रूपए का अर्थदण्ड लगाया गया। इस दौरान वाहन चालकों एवं संचालकों को सभी सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा।

  • Related Posts

    कासोली करसाड़ (मेला) मंगलवार को होगा संपन्न

    *दंतेवाड़ा/गीदम (IMNB NEWS AGENCY) दंतेवाड़ा जिले के गीदम ब्लॉक के ग्राम कासोली में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ईरसुंगा, ईरनंगा देव मेला (करसाड़) का आयोजन मंगलवार दिनांक 14.4.2026 को…

    Read more

    39.38 करोड़ से अधिक की लागत से बहुप्रतीक्षित सुतियापाट जलाशय परियोजना का विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन, 17 गाँव के हजारों किसानों को मिलेगा लाभ

    *पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा ने सिंचाई सुविधा के विस्तार और किसानों की समृद्धि के लिए किया 39.38 करोड़ से अधिक के सुतियापाट जलाशय परियोजना का भूमिपूजन* *17 गाँव…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब