Ro no D15139/23

ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

Iran War: ईरान में 28 फरवरी से शुरू हुआ युद्ध अब बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को यह टिप्पणी की. हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं बताई. इससे पहले ट्रंप इस अभियान को एक ‘एक्सकर्शन’ (सैन्य कार्रवाई) बता चुके हैं और कहा था कि अमेरिका इस खतरे को खत्म कर देगा. वहीं ट्रंप की इस टिप्पणी पर ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि युद्ध का अंत अमेरिका नहीं, बल्कि वह (ईरान-आईआरजीसी) तय करेंगे.

ट्रंप ने फ्लोरिडा में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘मुझे लगता है कि युद्ध लगभग पूरी तरह खत्म हो चुका है. उनके पास अब न नौसेना बची है, न संचार व्यवस्था और न ही वायुसेना.’ ट्रंप का मानना है कि ईरान के खिलाफ चल रहा युद्ध उनकी शुरुआती 4-5 हफ्तों की समयसीमा से ‘काफी आगे’ पहुंच चुका है.

ट्रंप ने आगे कहा, ‘युद्ध बहुत जल्द खत्म होगा. देखिए, उनके पास जो कुछ भी था, सब खत्म हो चुका है, यहां तक कि उनका नेतृत्व भी. दरअसल उनके नेतृत्व के दो स्तर खत्म हो चुके हैं और उससे भी ज्यादा लोग मारे गए हैं. जिन नेताओं की बात की जा रही है, उनमें से कई के बारे में लोगों ने कभी सुना तक नहीं था. इसलिए यह कार्रवाई बहुत शक्तिशाली और बेहद प्रभावी रही है.’

पूरे मिडिल ईस्ट पर कब्जा करने वाला था ईरान

मीडिया से बातचीत से पहले ट्रंप ने कहा कि ईरान पूरे मिडिल ईस्ट पर कब्जा करने और इजरायल को नष्ट करने की कोशिश कर रहा था. उन्होंने कहा, ‘हमने सही समय पर इसे रोक दिया. इस कार्रवाई में शामिल होकर हमें बहुत गर्व है. यह जल्द ही खत्म हो जाएगा और अगर यह फिर से शुरू हुआ तो उन्हें पहले से भी ज्यादा कड़ी मार झेलनी पड़ेगी.’

उन्होंने कहा, ‘अगर हम पहले कार्रवाई नहीं करते, तो वे हमारे खिलाफ हमला करने आ जाते. एक हफ्ते के भीतर वे हम पर हमला करने वाले थे, पूरी तरह तैयार थे. उनके पास जितनी मिसाइलें थीं, वह किसी की कल्पना से कहीं ज्यादा थीं और वे हम पर हमला करने वाले थे. वे पूरे मध्य पूर्व और इजरायल पर भी हमला करने की योजना बना रहे थे.’

ट्रंप ने आगे कहा, ‘अगर उनके पास परमाणु हथियार होता तो वे उसका इस्तेमाल इजरायल के खिलाफ जरूर करते. यह एक बड़ा हमला होने वाला था. उनके पास कई मिसाइल ठिकाने और लॉन्चर थे, जिनमें से लगभग 80 प्रतिशत को हमने अभी तक नष्ट कर दिया है. अब उनके पास बहुत कम लॉन्चर बचे हैं. हमारी सेना ने जो किया है, वह अद्भुत है.’

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!