Ro no D15139/23

पांच धान खरीदी केन्द्रों में 52.84 लाख की गड़बड़ी उजागर, 1704 क्विंटल धान जब्त

*बिलासपुर जिले में धान खरीदी केन्द्रों का किया जा रहा भौतिक सत्यापन*

रायपुर, 11 जनवरी 2025/ बिलासपुर जिले में धान खरीदी केन्द्रों के भौतिक सत्यापन के दौरान 5 केन्द्रों में 52.84 लाख रुपये मूल्य का 1704 क्विंटल धान अधिक पाए जाने का मामला सामने आया है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर गठित राजस्व, खाद्य और सहकारिता विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए धान को जब्त कर लिया है और समिति के जिम्मेदार पदाधिकारियों के विरूद्ध प्रकरण बनाया गया है।

जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि धान खरीदी के अंतिम दिन तक सत्यापन की यह प्रक्रिया जारी रहेगी। पिछले दो दिनों में एक दर्जन से अधिक केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, जिनमें पांच केन्द्रों में अनियमितताएं पाई गईं। बोदरी उपार्जन केन्द्र में 240 क्विंटल, गनियारी में 681 कट्टी, सोन (पचपेड़ी) में 500 कट्टी, कौडिया (सीपत) में 230 क्विंटल और बोडसरा (बोदरी) में 762.6 क्विंटल धान अधिक पाया गया। इन सभी मामलों में धान को जब्त कर समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ प्रकरण तैयार किया गया है।

जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने सभी केन्द्रों में उपलब्ध धान बोरों की गणना, रैंडम वजन और ऑनलाइन दर्ज आंकड़ों से मिलान किया। सत्यापन में गड़बड़ी पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन

      रायपुर, 18 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, आज रायपुर स्थित शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं और इंटर्न्स के लिए…

    Read more

    ​जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में गूँजे देशभक्ति के नारे

      NSS स्वयंसेवकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश ​रायपुर, 18अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल