Ro no D15139/23

Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके, यहूदी देश में इमरजेंसी- देश भर में बजे सायरन

Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है. शनिवार को इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर दिन के समय हमला किया. शहर के केंद्रीय हिस्से में धुएं का गुबार देखा गया. अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इस हमले का उद्देश्य या लक्ष्य क्या था. इजरायल डिफेंस फोर्स ने अपने एक्स हैंडल से इस बात की जानकारी दी. एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि यह हमला संभावित खतरों को खत्म करने के लिए किया गया है, हालांकि उन्होंने इस पर और जानकारी साझा नहीं की.

तेहरान में मौजूद लोगों ने धमाके की आवाज सुने जाने की पुष्टि की, जबकि ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने विस्फोट की खबर तो दी, लेकिन इसके कारणों पर कोई विवरण नहीं दिया. बीबीसी ने फार्स न्यूज एजेंसी का हवाला देते हुए बताया कि, तेहरान के पूर्व इलाके में धमाकों की आवाज सुनाई दी. यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जोम्हौरी क्षेत्र में कई मिसाइलें गिरने की जानकारी सामने आई है. ईरान से सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें तेज धमाकों की आवाजें और विस्फोट होते देखे जा सकते हैं. इन घटनाओं के बाद शहर में दहशत का माहौल है और लोग घबराए हुए नजर आ रहे हैं. तेहरान टाइम्स ने भी इन हमलों की पुष्टि की है.

टीआरटी वर्ल्ड ने भी अपने अपडेट में इस बात की पुष्टि की कि तेहरान के कुछ इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनाईं दीं. यह कार्रवाई ऐसे वक्त में हुई है, जब अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर दबाव बनाने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में लड़ाकू विमान और युद्धपोत तैनात कर चुका है. फिलहाल अमेरिकी सेना ने इस घटनाक्रम पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया.

इजरायल में भी बज उठे सायरन

इसी समय इजरायल के कई हिस्सों में सायरन बज उठे. गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने पूरे देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है. इजरायली सेना के अनुसार, देश की ओर मिसाइल हमले की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क करने के लिए यह एहतियाती चेतावनी जारी की गई थी.

IDF ने लिखा, ‘पिछले कुछ मिनटों में पूरे इजरायल में सायरन बजाए गए. साथ ही मोबाइल फोन पर अग्रिम चेतावनी संदेश भेजे गए, जिनमें लोगों को सुरक्षित स्थानों के आसपास रहने के निर्देश दिए गए. यह एक एहतियाती अलर्ट है, जिसका उद्देश्य जनता को इजरायल की ओर मिसाइल दागे जाने की संभावित आशंका के लिए तैयार करना है. इजरायली रक्षा बल (IDF) ने जोर देकर कहा है कि लोग सुरक्षित ठिकानों के नजदीक ही बने रहें.

आईडीएफ ने आगे क्या कहा?

इसके बाद एक और पोस्ट में IDF ने कहा, स्थिति के आकलन के बाद यह निर्णय लिया गया है कि आज (शनिवार) सुबह 08:00 बजे से होम फ्रंट कमांड के दिशानिर्देशों में तत्काल बदलाव लागू किए जाएंगे. इन बदलावों के तहत देश के सभी क्षेत्रों को पूर्ण गतिविधि से बदलकर आवश्यक गतिविधि की श्रेणी में रखा गया है.

नए दिशानिर्देशों में शामिल हैं: शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक, सभाओं और आयोजनों पर प्रतिबंध और कार्यस्थलों को बंद रखने का निर्देश, सिवाय आवश्यक सेवाओं से जुड़े क्षेत्रों के. आईडीएफ द्वारा जनता से आग्रह किया गया है कि वे होम फ्रंट कमांड के आधिकारिक चैनलों पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. पूरे दिशानिर्देश राष्ट्रीय आपातकालीन पोर्टल और होम फ्रंट कमांड ऐप पर अपडेट किए जाएंगे.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!