Ro no D15139/23

जीवन में कार्य और परिवार में संतुलन रखना जरूरी : राज्यपाल पटेल

राज्यपाल वित्त सेवा अधिकारी संघ के सर्विस मीट समापन समारोह में शामिल हुए
भोपाल । राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जीवन में कार्य और परिवर में संतुलन बनाकर रखना जरूरी है। परिवार के सदस्यों के प्रति आत्मीय व्यवहार और जिम्मेदारियों के प्रति सजग होना आवश्यक है। प्रयास करें कि जिस उत्साह के साथ घर से जाये, उसी प्रसन्नता के साथ घर आए। उन्होंने कहा कि जीवन में पारिवारिक उत्तरदायित्वों की उपेक्षा कर प्राप्त पद, मान और प्रतिष्ठा व्यर्थ है। उन्होंने कहा कि समाज में बुजुर्ग मां-बाप की उपेक्षा के मामले आज-कल सुनाई दे रहे है। यह सामाजिक विसंगति अत्यंत चिंतनीय है। राज्यपाल श्री पटेल, मध्यप्रदेश वित्त सेवा अधिकारी संघ के द्वारा आयोजित सर्विस मीट गेट-टू-गेदर के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
राज्यपाल पटेल ने कहा कि वित्त, शासन-प्रशासन की रीढ़ होती है। वित्त एवं संस्कृति का एक साथ गठजोड़ बहुत कम देखने को मिलता है। इस दिशा में मध्यप्रदेश वित्त सेवा अधिकारियों की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था में वित्त सेवा के अधिकारियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे राज्य के खजाने के प्रबंधक है। शासन के सभी विभागों के वित्तीय संसाधनों का प्रबंधन, वित्तीय अनुशासन का पालन और विकास की जरूरतों के लिए वित्त की उपलब्धता का कार्य जटिल और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी है। जरूरी है कि अधिकारी सक्रिय, संवेदनशील, प्रगतिशील, व्यवसायिक रूप से सक्षम, ऊर्जावान और विनम्र हो। उनका दृष्टिकोण व्यापक और समावेशी होना बहुत जरूरी है। आवश्यक है कि कार्य और परिवार के बीच संतुलन बनाते हुए कार्य की प्राथमिकताओं और परिवार की जिम्मेदारियों के प्रति समन्वय बना रहे।
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था में वित्त अधिकारियों की जिम्मेदारी और भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश वित्त सेवा के अधिकारियों ने कर्तव्यनिष्ठा के उच्च मानदण्डों को स्थापित किया है। वर्ष में एक बार आयोजित होने वाले सर्विस मीट के आयोजन के अवसर पर भी अधिकारियों ने अपने दायित्वों को प्राथमिकता दी है। अवकाश दिवस होने पर भी कई अधिकारी सर्विस मीट को बीच में छोड़ कर कार्यालय के लिए चले गए। उन्होंने मीट के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बधाई दी। वित्त सेवा संघ के अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राज्यपाल पटेल का कार्यक्रम के प्रारम्भ में वित्त सेवा संघ के पदाधिकारियों ने शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राज्यपाल श्री पटेल ने संघ के द्वारा सायबर सुरक्षा पर प्रकाशित वर्ष 2025 के कैलेण्डर का लोकार्पण किया। उन्होंने संघ की पुस्तक वित्त व्यवस्था गत वर्ष प्रकाशित पुस्तक के निर्माण में योगदान के लिए सेवा निवृत्त अधिकारी गौरीशंकर गुर्जर, अनिल श्रीवास्तव को सम्मानित किया। गौरीशंकर गुर्जर की अनुपस्थिति में उनका पुरस्कार उनके बैच मेट डी.के. श्रीवास्तव ने प्राप्त किया।
राज्यपाल ने मीट के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में बच्चों की ड्राईंग प्रतियोगिता में विजेता अन्वेषा ठाकुर, उप विजेता प्रिशा बघेल, बच्चों की जलेबी दौड़ प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग के विजेता तन्मय धाकड़, उप विजेता राघव मिश्रा, जूनियर वर्ग में विजेता भावमन्यु, उपविजेता प्रारब्ध, सोलो प्रेजेन्टेशन प्रतियोगिता गायन पुरूष विजेता श्री नितेश पंवार, उप विजेता सतीश उपाध्याय, प्रतियोगिता गायन महिला विजेता मधु चौधरी, उप विजेता रश्मि सुब्बा शामिल है। कार्यक्रम में सचिव वित्त लोकेश जाटव, मध्यप्रदेश वित्त सेवा संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अमिता श्रीवास्तव, मनीषा मिश्रा और आदित्य भदौरिया मंचासीन थे।

  • Related Posts

    कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता, सेवा, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का किया आहवान मुख्यमंत्री डॉ.…

    Read more

    लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन और न्यायप्रियता ने देश-प्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पाल-गड़रिया समाज कल्याण बोर्ड का होगा गठन, गड़रिया समाज के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!