Ro no D15139/23

एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजना अंतर्गत 30 जून तक ई-केवाईसी पूर्ण कराना अनिवार्य

अब घर बैठे एंड्रॉयड एप्प के द्वारा हितग्राही कर सकते  है ई-केवाईसी

कोरबा 19 जून 2025/ भारत सरकार, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के निर्देशानुसार “एक राष्ट्र एक राशनकार्ड“ योजना के अंतर्गत जिले में सभी लाभार्थियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना अनिवार्य किया गया है।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सभी एसडीएम , खाद्य एवं स्थानीय निकाय के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में ई- केवाईसी पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया है ।
खाद्य अधिकारी श्री घनश्याम सिंह कंवर ने बताया कि जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली  के अंतर्गत वर्तमान में कुल 03 लाख 50 हजार 866 राशनकार्ड प्रचलित हैं, जिनमें 11 लाख 66 हजार 314 सदस्य पंजीकृत हैं। इनमें से अब तक 10 लाख 65 हजार 327 सदस्यों का ई- केवाईसी पूर्ण हो चुका है, जबकि 01 लाख 987 सदस्यों का ई- केवाईसी बाकी है। सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से ई- केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है।
इसके साथ अब घर बैठे मेरा ई- केवाईसी ऐप के माध्यम से  ई- केवाईसी किया जा सकता है ।  एंड्रॉयड एप्प प्ले स्टोर  से लिंक    https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nic.facialauth        के माध्यम डाऊनलोड किया  जा सकता है।

खाद्य अधिकारी ने  ई-केवाईसी के छूटे हुए  हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु 30 जून 2025 तक अनिवार्य रूप से अपने नजदीकी शासकीय उचित मूल्य दुकान अथवा मेरा ई- केवाईसी एप्प के द्वारा ई-केवाईसी पूर्ण करने का आग्रह किया है।

  • Related Posts

    शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र

      कोरबा 17 अगस्त 2026/सरकार की योजनाएं, जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है।…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

      कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान