Ro no D15139/23

जय गुप्त ने लगाया 5 किलोवाट का सोलर रूफ टॉप, सरकार की सब्सिडी का मिला लाभ

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिजली उपभोक्ता बनेंगे ‘उर्जा दाता’

रायपुर । पारंपरिक बिजली उपभोक्ता अब खुद बिजली दाता बन रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने आम नागरिकों के जीवन में यह बड़ा बदलाव संभव किया है।

अम्बिकापुर देवीगंज रोड वार्ड क्रमांक 15 के निवासी जय गुप्त ने अपने घर की छत पर 5 किलोवाट का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कराया है। मात्र एक माह में उनके सोलर प्लांट ने 354 यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन किया है। जय गुप्त बताते हैं कि अब न सिर्फ बिजली बिल से राहत मिलेगी बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी होगी।

सब्सिडी और आर्थिक लाभ

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 5 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाने पर केंद्र सरकार से 78 हज़ार रुपये और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त होगी। कुल मिलाकर उपभोक्ता को 1 लाख 8 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। इस पहल से बिजली उपभोक्ता अपने घर की खपत पूरी करने के साथ-साथ अतिरिक्त बिजली बेचकर आमदनी भी प्राप्त कर सकते हैं।

जय गुप्त का कहना है कि यदि अधिक से अधिक नागरिक इस योजना को अपनाएं, तो भविष्य में शहर ही नहीं, पूरा प्रदेश ऊर्जा आपूर्ति में आत्मनिर्भर बन सकता है। इस योजना दोहरा लाभ मिल रहा है, बिजली बचाइए और अतिरिक्त बिजली बेचकर आमदनी कमाइए। यह आम आदमी को सशक्त बना रही है।”

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ कैसे लें?

इस योजना का लाभ लेने के लिए नेशनल पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर अपने बिजली उपभोक्ता संख्या और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करना होगा। इसके बाद अधिकृत वेंडर का चयन कर सोलर रूफटॉप प्लांट लगवाया जा सकता है। यदि उपभोक्ता किसी कारण वेंडर से संतुष्ट नहीं है, तो वेंडर बदलने का भी विकल्प है।

ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

केंद्र और राज्य सरकार की इस संयुक्त पहल से आने वाले समय में हर घर की छत पर बिजली उत्पादन का साधन बनेगा। इससे न केवल घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी बल्कि प्रदेश और देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद मिलेगी।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार