Ro no D15139/23

रोहित के साथ जायसवाल करेंगे पारी की शुरुआत, ऋतुराज के खेलने की संभावना कम: आकाश चोपड़ा

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को लगभग 2 साल बाद मौका दिया गया है। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि गायकवाड़ को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना कम है।

 

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “ऋतुराज गायकवाड़ ने इतने रन बनाए हैं कि उनका चयन पक्का हो गया था। अभिषेक शर्मा को भी मौका दिया जा सकता था, लेकिन यशस्वी जायसवाल को पहले मौका मिलना जरूरी है। वह इसके हकदार हैं। मुझे नहीं लगता कि ऋतुराज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ही पारी की शुरुआत करेंगे।”

ऋतुराज गायकवाड़ दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत ए की तरफ से खेलते हुए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे थे। एक शतक और एक अर्धशतक लगाने वाले गायकवाड़ को इस सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया था। इसी आधार पर 2023 के बाद उनकी वनडे टीम में वापसी हुई है। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर का इंजरी की वजह से टीम में न होना भी गायकवाड़ की वापसी का कारण बना। यशस्वी जायसवाल को भी टीम में जगह दी गई है, इसलिए गायकवाड़ को शायद ही मौका मिले। हालांकि, ये भी हो सकता है कि गायकवाड़ को मध्यक्रम में मौका दे दिया जाए।

गायकवाड़ ने 2022 में वनडे में डेब्यू किया था। कुल 6 मैचों में वह 115 रन बना चुके हैं।

नितीश कुमार रेड्डी को भी वनडे टीम में जगह दी गई है। उनके चयन पर आकाश चोपड़ा ने कहा, “मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि टीम नितीश कुमार रेड्डी से क्या करवाना चाहती है। टेस्ट क्रिकेट में भी यही हाल है। उनसे कभी बल्लेबाजी करवाई जाती है और कभी गेंदबाजी। पर्याप्त मौके दोनों ही विभाग में नहीं दिए जाते। रेड्डी को एक जैसा रोल पाने में मुश्किल हुई है।”

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में, दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में और तीसरा वनडे 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत