Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन से बदली भटपल्ली की तस्वीर, हर घर तक पहुंचा शुद्ध पेयजल

*नल कनेक्शन से दूर हुई पानी की समस्या, ग्रामीणों को मिल रही बड़ी राहत*

 

रायपुर, 24 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सोमनपल्ली के आश्रित गांव भटपल्ली में इस योजना ने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान कर दिया है। अब गांव के प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

 

*पूर्व हैंडपंपों पर थी निर्भरता, जो समाप्त हो गई*

 

जिला मुख्यालय बीजापुर से लगभग 55 किलोमीटर दूर स्थित भटपल्ली गांव में पहले ग्रामीणों को पेयजल के लिए हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता था। गर्मी के दिनों में पानी भरने के लिए लंबी कतारें लगती थीं और कई बार लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता था। महिलाओं और बच्चों को पानी लाने में काफी समय और श्रम लगाना पड़ता था।

 

*जल जीवन मिशन से मिली घर-घर नल कनेक्शन उपलब्ध*

 

जल जीवन मिशन के तहत गांव में 10 केएल क्षमता वाली दो सोलर आधारित जल संरचनाएं स्थापित की गईं। इसके माध्यम से गांव के 34 परिवारों को घर-घर नल कनेक्शन उपलब्ध कराया गया। अब सभी परिवारों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल मिल रहा है और पानी की समस्या लगभग समाप्त हो गई है।

 

*गांव के युवाओं को मिली जिम्मेदारी*

 

योजना के सुचारु संचालन और रखरखाव के लिए गांव से ही एक नल जल मित्र का चयन किया गया है। उसे तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है, जिससे जल आपूर्ति व्यवस्था का स्थानीय स्तर पर बेहतर संचालन सुनिश्चित हो रहा है।

 

*सामुदायिक भागीदारी से बनी मिसाल*

 

ग्रामसभा के माध्यम से भटपल्ली को शत-प्रतिशत ‘हर घर जल’ गांव के रूप में प्रमाणित किया गया। ग्रामसभा में जल आपूर्ति, रखरखाव और जल संरक्षण पर चर्चा की गई। साथ ही योजना के सतत संचालन के लिए प्रत्येक परिवार द्वारा 40 रुपये प्रतिमाह जलकर देने पर सहमति बनाई गई।

 

*ग्रामीणों ने जताया संतोष*

 

गांव के निवासी बोडाराम कारटम बताते हैं कि पहले पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। हैंडपंपों पर लंबा इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब घर में ही नल से पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पानी मिल रहा है। इससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है तथा परिवार की दैनिक जरूरतें आसानी से पूरी हो रही हैं।

 

*‘हर घर जल’ लक्ष्य की सफल मिसाल*

 

भटपल्ली गांव की यह उपलब्धि जल जीवन मिशन के ‘हर घर जल’ संकल्प को साकार करने का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह योजना न केवल ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करा रही है, बल्कि जल संरक्षण, सामुदायिक सहभागिता और ग्रामीण विकास को भी नई दिशा दे रही है।

  • Related Posts

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत धरती आबा…

    Read more

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों के कैडेटों ने उत्साह और खेल भावना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस