Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन से बदली ग्राम बिड़ौरी की तस्वीर, हर घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल 40 किलोलीटर जलागार और 150 घरेलू नल कनेक्शनों से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

 

रायपुर 05 अगस्त 2026//लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत खैरागढ़ जिले के विकासखंड छुईखदान की ग्राम पंचायत आमगांव के आश्रित ग्राम बिड़ौरी में हर घर तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में किए गए कार्य ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से अब गांव के प्रत्येक परिवार को घर बैठे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हुआ है।
ग्राम बिड़ौरी में 40 किलोलीटर क्षमता की उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण कर व्यापक पाइपलाइन नेटवर्क विकसित किया गया है। इसके माध्यम से गांव की 638 जनसंख्या वाले 150 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। नियमित जलापूर्ति से ग्रामीणों को अब स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल सहजता से उपलब्ध हो रहा है।
योजना लागू होने से पहले महिलाओं और बच्चों को प्रतिदिन पेयजल के लिए दूरस्थ स्रोतों तक जाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की अधिक खपत होती थी। अब घर-घर नल से पानी मिलने से महिलाओं को राहत मिली है, बच्चों को पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के लिए अधिक समय मिल रहा है तथा परिवारों की दैनिक दिनचर्या पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुविधाजनक हो गई है।
स्वच्छ पेयजल की नियमित उपलब्धता से ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। जलजनित बीमारियों की आशंका में कमी आई है और स्वच्छता के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी है। इससे गांव के लोगों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।
जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों की सुरक्षा तथा पेयजल के विवेकपूर्ण उपयोग के संबंध में लगातार जागरूक किया जा रहा है। ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से योजना के संचालन एवं संधारण को भी सुदृढ़ बनाया गया है, जिससे इसकी निरंतरता और प्रभावशीलता सुनिश्चित हो रही है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने ग्रामीणों से जल का सदुपयोग करने, अनावश्यक जल अपव्यय रोकने तथा जल स्रोतों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। विभाग का मानना है कि जनसहभागिता से ही जल जीवन मिशन के उद्देश्य दीर्घकाल तक सफलतापूर्वक पूरे किए जा सकते हैं।
ग्राम बिड़ौरी की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और जनसहभागिता मिलकर ग्रामीण जीवन में व्यापक एवं स्थायी परिवर्तन ला सकते हैं। जल जीवन मिशन गांव में केवल पेयजल उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बेहतर स्वास्थ्य, समय की बचत, महिलाओं के सशक्तिकरण और जीवन की गुणवत्ता में सुधार का सशक्त माध्यम बन गया है।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने दूरस्थ अंचलों का सघन भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा

    पर्यटन, आजीविका, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के विकास पर दिया जोर; ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं   धमतरी, 26 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन…

    Read more

    राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी

    *वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान*   *मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित*…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए