Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

 

जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार ने हर घर जल के संकल्प के साथ जल जीवन मिशन की शुरुआत की। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य देश के हर ग्रामीण घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है।आज यह योजना गांवों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जहां पहले लोगों को पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, वहीं अब उन्हें अपने घर पर ही साफ और सुरक्षित पानी मिल रहा है। इससे वर्षों से चली आ रही जल समस्या का स्थायी समाधान संभव हुआ है और ग्रामीण जीवन अधिक सहज, सुरक्षित और सम्मानजनक बन गया है।
जशपुर जिले में इस योजना का प्रभावी और सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। हर घर नल योजना के अंतर्गत दिसंबर 2023 से फरवरी 2026 तक जिले में 20श्300 से अधिक घरेलू नल कनेक्शन पूर्ण किए जा चुके हैं। इसके साथ ही 430 सोलर पंप स्थापित किए गए हैं तथा 518 नलकूपों का खनन किया गया है। जिले में 52 ग्रामों को हर घर जल प्रमाणित किया जा चुका है। इन उपलब्धियों से हजारों परिवारों को राहत मिली है और अब उन्हें घर पर ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है।
महिलाओं का जीवन में आया बदलाव, बच्चियों की शिक्षा पर सकारात्मक प्रभाव
जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 55 लीटर जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। घर तक जल पहुंचने से महिलाओं को सबसे अधिक राहत मिली है। अब उन्हें पानी लाने के लिए रोजाना लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती, जिससे उनका समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।
इस बदलाव का सकारात्मक प्रभाव स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। महिलाएं अब अपने परिवार, बच्चों की देखभाल, खेती-बाड़ी एवं अन्य स्वरोजगार गतिविधियों में अधिक समय दे पा रही हैं। साथ ही, भारी बर्तन ढोने से होने वाली कमर और घुटनों के दर्द जैसी समस्याओं में भी कमी आई है। घर में ही पानी उपलब्ध होने से बच्चियों की शिक्षा पर भी सकारात्मक असर पड़ा है, क्योंकि अब उन्हें पानी लाने में समय नहीं लगाना पड़ता और वे नियमित रूप से स्कूल जा पा रही हैं।
जल जनित बीमारियों में कमी , स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव
हर घर में नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से जल जनित बीमारियों के जोखिम में उल्लेखनीय कमी आई है। दूषित पानी के कारण होने वाली बीमारियां जैसे डायरिया, हैजा और पेचिश अब पहले की तुलना में कम हो रही हैं।कई क्षेत्रों में पानी में पाए जाने वाले आर्सेनिक और फ्लोराइड जैसे हानिकारक तत्वों से होने वाली समस्याओं से भी लोगों को राहत मिली है। इससे न केवल स्वास्थ्य में सुधार हुआ है, बल्कि इलाज पर होने वाले खर्च में भी कमी आई है। सुरक्षित पेयजल तक आसान पहुंच के कारण जल जनित रोगों से होने वाली मृत्यु दर में भी कमी देखी जा रही है।  यह योजना न केवल पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हर घर में नल से बहता स्वच्छ जल, खुशहाल और स्वस्थ जीवन की नई पहचान भी बन चुका है।

  • Related Posts

    घोड़ों के रोमांचक करतब बढ़ाएंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्यता धमतरी के मुख्य समारोह में पहली बार घुड़सवार दिखाएंगे अद्भुत करतब

      घुड़सवारी प्रदर्शन की हुई रिहर्सल धमतरी, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल 15 अगस्त को धमतरी में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह देशभक्ति, गौरव और रोमांच…

    Read more

    स्वतंत्रता दिवस 2026- रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ध्वजारोहण

      राजनांदगांव जिला मुख्यालय में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ध्वजारोहण करेंगें जिलों में मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को सौंपी गई जिम्मेदारी रायपुर, 14 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!