Ro no D15139/23

जशपुर वनमण्डल द्वारा अवैध काष्ठ का परिवहन करते वाहन एवं हाइड्रा जप्त

वाहन में 16 नग सेमल लकड़ी के लट्ठे लोड पाए गए

जशपुरनगर 01 अगस्त 2025/ जशपुर वनमंडल द्वारा अवैध काष्ठ परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 31 जुलाई को बड़ी कार्रवाई की गई। मनोरा परिक्षेत्राधिकारी की टीम ने अवैध रूप से काष्ठ ले जा रहे एक वाहन तथा हाइड्रा को जप्त किया है। वाहन में 16 नग सेमल लकड़ी के लट्ठे लोड पाए गए।
वनमण्डलाधिकारी जशपुर से मिली जानकारी के अनुसार परिक्षेत्राधिकारी मनोरा के द्वारा मनोरा परिक्षेत्र के परिसर ओरडीह के निरीक्षण के दौरान ग्राम तलोरा के पास टाटा ट्रक वाहन कमांक CG15 CW 3791 में सेमल लकड़ी लोड देखकर संदेह के आधार पर पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान  ट्रक वाहन चालक श्री बिरेन्द्र प्रजापति ग्राम-कांड़ी, जिला- गढ़वा (झारखण्ड) और खलासी श्री मन्दु तिवारी, गुमला एवं हाइड्रा शोल्ड वाहन चालक श्री सद्दाम, जिला-गढ़वा (झारखण्ड) द्वारा बताया गया कि दोनो वाहन  कुनकुरी निवासी श्री जावेद का है।
उनके द्वारा बताया गया कि उक्त लकड़ी को हाइड्रा शोल्ड से वाहन में लोड कर श्री अनिल तिर्की वल्द दानियल तिर्की ग्राम भिमसेला के पास ले जाया जा रहा था। संबंधित के द्वारा लोड लकड़ी का कोई दस्तावेज और न ही वाहन का कोई कागजात प्रस्तुत किया गया। जिस पर वन परिक्षेत्राधिकारी मनोरा द्वारा लकड़ी, वाहन तथा हाइड्रा को पंचनामा एवं बयान के पश्चात् जप्त करने की कार्यवाही की गई। इस मामले में आगे की कार्यवाही जारी है।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!