Ro no D15139/23

जशपुरः किचन गार्डन की अनोखी पहल , बेलडेगी स्कूल के बच्चे अब खा रहे हैं अपने हाथों से उगाई सब्जियां

जशपुरनगर 09 सितंबर 2025/ विकास खंड बगीचा का प्राथमिक विद्यालय बेलडेगी में मिड-डे मील में बच्चों की थाली में परोसी जा रही ताजी हरी सब्जियां  स्कूल परिसर के किचन गार्डन से ही तोड़ी जाती हैं। इस अनोखी पहल ने बच्चों की सेहत और स्वाद दोनों को नया रंग दे दिया है।

प्रधान पाठक अल्फा किरण मिंज और शिक्षक मुनु राम के मार्गदर्शन में बने इस किचन गार्डन में भिंडी, टमाटर, बैंगन, पालक, धनिया, लहसुन और मटर जैसी सब्जियां उगाई जा रही हैं। पहले से ही बच्चे लौकी, कद्दू, करेला और तरोई जैसी ताजी सब्जियों का स्वाद ले चुके हैं।
स्कूल के स्टाफ  और विद्यार्थी सभी ने मिलकर इस बागान को जीवंत बनाया है। पंचायत की ओर से लगाए गए सबमर्सिबल ने सिंचाई की दिक्कतें दूर कर दी हैं।
बीईओ सुदर्शन पटेल ने कहा, “संकुल सरईपानी के बेलडेगी स्कूल ने यह साबित किया है कि अगर संकल्प और सामूहिक प्रयास हो, तो सरकारी योजनाओं को और भी प्रभावी बनाया जा सकता है। बच्चों को न सिर्फ ताजी और शुद्ध सब्जियां मिल रही हैं, बल्कि वे खेती-बाड़ी और श्रम का महत्व भी सीख रहे हैं। यह पहल पूरे ब्लॉक के लिए एक आदर्श मॉडल है।”
इस प्रयास से अब बेलडेगी स्कूल न केवल पढ़ाई में बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता में भी नजीर बन चुका है।

  • Related Posts

    साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर

        महापौर  संजूदेवी राजपूत ने किया शिविर का समापन, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय व श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन के प्रति जताया आभार अधिकारी कर्मचारियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण, विभिन्न…

    Read more

    सत्र 2025-26 में जेईई (मेन्स) परीक्षा में प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर के 09 विद्यार्थी चयनित

      अम्बिकापुर 22 अप्रैल 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि सत्र 2025-26 में जेईई (मेन्स) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में आदिवासी विकास…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की ‘हां’, पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था ‘नो’?

    ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की ‘हां’, पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था ‘नो’?

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान