Ro no D15139/23

जेठा हाई स्कूल को मिला गणित शिक्षक, पढ़ाई को मिली नई दिशा

*शिक्षा व्यवस्था हो रही मजबूत, विद्यार्थी और शिक्षक प्रसन्न*

रायपुर, 03 जुलाई 2025/ राज्य शासन द्वारा लागू की गई युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के सकारात्मक परिणाम अब जिलों के स्कूलों में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। सक्ती जिले के शासकीय हाई स्कूल जेठा में इस प्रक्रिया के तहत गणित विषय के शिक्षक की पदस्थापना की गई है, जिससे विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था और अधिक सशक्त हो गई है।

पूर्व में इस विद्यालय में हिंदी, अंग्रेजी सहित अन्य विषयों के लिए कुल चार शिक्षक कार्यरत थे, लेकिन गणित विषय के शिक्षक के नहीं होने से विद्यार्थियों को इस विषय के अध्ययन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के माध्यम से अब विद्यालय को गणित विषय का शिक्षक प्राप्त हुआ है, जिससे विद्यार्थियों को संतुलित और विषयवार शिक्षा मिल रही है।

विद्यालय के प्राचार्य श्री गजेंद्र राठौर ने बताया कि गणित शिक्षक की नियुक्ति से विद्यार्थियों में पढ़ाई को लेकर नई रुचि और उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल कक्षाओं का संचालन व्यवस्थित हुआ है, बल्कि परीक्षाओं में भी बेहतर परिणाम की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने राज्य शासन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युक्तियुक्तकरण जैसी योजना से प्रदेश के शिक्षा तंत्र को मजबूती मिल रही है।

शिक्षकों की पर्याप्त उपलब्धता से अब स्कूलों में पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित हो रही है और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो रही है। पालक और ग्रामीण भी इस बदलाव से संतुष्ट हैं और इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक कदम मान रहे हैं।

  • Related Posts

    सीएम विष्णु देव साय बस्तर में देंगे राज्य की सबसे बड़े ‘हेरिटेज मैराथन’ की सौगात

        ‘बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा’ की थीम पर 22 मार्च को होगा राज्य का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट *फिटनेस और विरासत का उत्सव- बस्तर को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर…

    Read more

    मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ

      3 लाख 49 हजार खिलाड़ियों की स्वस्फूर्त सहभागिता खेल के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दिखाता है : मुख्यमंत्री श्री साय बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक के वार्षिक आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत