Ro no D15139/23

राम चरण ‘पेड्डी’ से रिलीज हुआ जाह्नवी कपूर दमदार लुक,

इंटरटेनमेंट डेस्क । फिल्म ‘पेड्डी’ का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. इसकि रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. ग्लोबल सुपरस्टार राम चरण और खूबसूरत जाह्नवी कपूर इसमें लीड रोल निभा रहे हैं. फिल्म के ऐलान के बाद से ही सबकी नजरें इसपर टिकी हुई हैं. यह एक्शन से भरपूर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म राम चरण को एक बिल्कुल नए अंदाज में दिखाने का वादा करती है, जो एक्टर के लिए एक शानदार ट्रांसफॉर्मेशन साबित होगी.

जाह्नवी कपूर का जबरदस्त लुक रिलीज
चाहनेवालों के उत्साह को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने अब फिल्म से जाह्नवी कपूर का शानदार पोस्टर रिलीज किया है. अपनी दिलकश मौजूदगी और दमदार लुक के साथ जाह्नवी ने फैन्स को खूब प्रभावित किया. इससे साफ है कि यह फिल्म साल की सबसे थ्रिलिंग फिल्मों में से एक साबित होने वाली है. जाह्नवी कपूर के दो लुक्स को शेयर किया गया है. दोनों में ही उनका अंदाज एकदम रापचिक है.
हाल ही में राम चरण और जाह्नवी कपूर श्रीलंका पहुंचे थे, जहां उन्होंने ‘पेड्डी’ के लिए एक गाने की शूटिंग की. इस गाने की कोरियोग्राफी मशहूर जानी मास्टर ने की है. माना जा रहा है कि यह ट्रैक रिलीज होते ही चार्टबस्टर साबित होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की लगभग 60% शूटिंग पूरी हो चुकी है और मेकर्स ने फिल्म के पहले हाफ की एडिटिंग भी फाइनल कर ली है, जबकि बाकी का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है.
बुची बाबू सना के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘पेड्डी’ में राम चरण मुख्य किरदार निभा रहे हैं. उनके साथ फिल्म में शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म वेंकटा सतीश किलारू के बैनर वृद्धि सिनेमा के तहत और प्रमुख प्रोडक्शन हाउस मैथरी मूवी मेकर्स के सहयोग से बनाई जा रही है. ये फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है.

  • Related Posts

    तीन दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म, 15 अगस्त के बाद बदला खेल

    Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से वीकेंड पर जिस तरह की कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उस पर खरी नहीं…

    Read more

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान