Ro no D15139/23

झारखंड नगर निकाय चुनाव: आरक्षण की गुगली में क्लीन बोल्ड हुए दिग्गज, पत्नियों के भरोसे रसूख बचाने की सियासी जंग

Jharkhand Municipal Elections 2026, रांची, (उत्तम महतो): झारखंड में नगर निकाय चुनाव की रणभेरी बज चुकी है. 23 फरवरी को मतदान होगा और 27 फरवरी को मतगणना होगी. लेकिन इस चुनाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा किये गये वार्डों के आरक्षण ने राजनीति का पूरा समीकरण बिगाड़ दिया है. कहीं सामान्य वार्ड महिला के लिए आरक्षित हो गया है, तो कहीं सामान्य सीट अनुसूचित जनजाति या ओबीसी के लिए. सीटों के आरक्षित हो जाने से कई निवर्तमान पार्षद अब अपने वार्ड को छोड़कर दूसरे वार्ड से लड़ने को विवश हैं. वहीं कई वार्ड ऐसे भी हैं जो पूर्व में सामान्य थे, लेकिन अब महिला के लिए आरक्षित होने के कारण पार्षद अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारने को बाध्य हो गये हैं.

तीन निवर्तमान पार्षदों की पत्नियां एक ही वार्ड से मैदान में

नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 10 में रोमांचक मुकाबला होगा. पूर्व में यह वार्ड सामान्य अन्य के लिए आरक्षित था, लेकिन इस बार महिला के लिए आरक्षित किया गया है. नतीजा यह हुआ कि वार्ड संख्या 10 से निवर्तमान पार्षद अर्जुन यादव की पत्नी संगीता देवी, पूर्व पार्षद श्रवण महतो की पत्नी सरस्वती महतो और वार्ड संख्या 11 के पूर्व पार्षद अभय सिंह की पत्नी रंजू सिंह चुनावी मैदान में हैं.

वार्ड 34 में तीन निवर्तमान पार्षद आमने-सामने

नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 34 से तीन निवर्तमान पार्षद मैदान में हैं. निवर्तमान पार्षद विनोद सिंह पहले से ही इस वार्ड से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं वार्ड संख्या 26 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने से वहां के पार्षद अरुण कुमार झा भी वार्ड संख्या 34 से चुनाव लड़ने को बाध्य हैं. इसी तरह वार्ड संख्या 27 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण वहां के पार्षद ओमप्रकाश भी वार्ड संख्या 34 से चुनावी मैदान में हैं

वार्ड संख्या 35 इस बार अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है. यहां निवर्तमान पार्षद झरी लिंडा की पत्नी चुनावी मैदान में उतरेंगी. वहीं वार्ड संख्या 42 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित है. ऐसे में निवर्तमान पार्षद कृष्णा महतो की पत्नी ममता देवी इस वार्ड से चुनाव लड़ेंगी. वार्ड संख्या दो भी पूर्व में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित था. ऐसे में इस बार यहां पार्षद गोंदरा उरांव की पत्नी सरिता देवी मैदान में हैं. वार्ड 13 भी पूर्व में अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित था. इस बार अन्य हो जाने के कारण यहां पार्षद पूनम देवी के पति प्रभुदयाल बड़ाइक चुनावी मैदान में हैं.

  • Related Posts

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

      बरसों पहले हमारे बड़े बुजुर्ग किसी अयोग्य युवक के बारे मे कटाक्ष करते हुए ये ताना मारा करते थे। आज के समय मे इसे यूं कहना ठीक होगा कि…

    Read more

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    Bihar News: बिहार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने पीएनजी कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है. लोग अब घर बैठे ही पीएनजी कनेक्शन के लिए ऑनलाइन…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार