Ro no D15139/23

झोराघाट का होगा कायाकल्पः प्राकृतिक सौंदर्य संग आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का होगा समावेश

कलेक्टर एवं डीएफओ कटघोरा ने पर्यटन स्थल का किया निरीक्षण, डीएमएफ से  परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश
झोराघाट सुसंरक्षित व आकर्षक इको-टूरिज्म स्थल के रूप में होगा विकसितः- कलेक्टर श्री अजीत वसंत
रिवर फ्रंट, वॉकवे, पैगोड़ा एवं बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाएँ विकसित करने के दिए निर्देश

कलेक्टर   अजीत वसंत एवं वनमंडल अधिकारी कटघोरा   कुमार निशांत ने आज कटघोरा वनमंडल अंतर्गत स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण पर्यटन स्थल झोराघाट में पर्यटन को बढ़ावा देने एवं स्थानीय विकास के उद्देश्य से विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा झोराघाट के मनोहारी प्राकृतिक परिवेश, हसदेव नदी के तटीय क्षेत्र आस-पास के भू-भाग तथा  मौजूदा सुविधाओं  का अवलोकन कर भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने डीएफओ कटघोरा को झोराघाट में पर्यटन विकास के लिए डीएमएफ से विस्तृत परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थल में हसदेव नदी के तट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, बच्चों के लिए मनोरंजक झूले व खेल सामग्री स्थापित करने, युवाओं के लिए खुले में व्यायाम उपकरण तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए ध्यान व साधना स्थल  सहित अन्य निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पर्यटकों को प्रकृति के और अधिक निकट लाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने हेतु विशिष्ट गतिविधियां सम्मिलित करने की बात कही। कलेक्टर ने झोराघाट में  बेहतर पर्यटन सुविधाओं के लिए रिवर फ्रंट, पैगोड़ा निर्माण, पर्यटकों के लिए स्वच्छ प्रसाधन, वॉच टावर, वॉक वे, विश्राम स्थल तथा अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण सुनिश्चित करने निर्देशित किया। जिससे यह स्थल एक सुसंरक्षित और आकर्षक इको-टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित हो सके ।
कलेक्टर श्री  वसंत ने विशेष रूप से यह निर्देश दिए कि परियोजना में स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा पर्यटन स्थल के माध्यम से आसपास के ग्रामीणों के लिए आजीविका के नए साधन विकसित किए जाएं। स्थानीय उत्पादों की बिक्री, गाइड सेवा, वाहन संचालन व अन्य सहायक गतिविधियों को बढ़ावा देकर ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि झोराघाट परियोजना के सफल क्रियान्वयन से जिले में पर्यटन को नया आयाम मिलेगा साथ ही पर्यावरण संरक्षण, जनसहभागिता और ग्रामीण क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक उन्नयन में भी महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित होगा। इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी कटघोरा श्री अशोक मन्नेवार तथा वन विभाग के अधीनस्थ कर्मचारी उपस्थित रहे।
झोराघाट में एप्रोच रोड को दिसम्बर तक पूर्ण करने के दिए निर्देश
इस दौरान कलेक्टर   अजीत वसंत ने झोराघाट में लोक निर्माण विभाग सेतु द्वारा निर्मित किए गए पुल का निरीक्षण करते हुए  निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने पुल में निर्मित किए जा रहे एप्रोच रोड  निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए दिसम्बर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!