Ro no D15139/23

एकलशिक्षकीय व्यवस्था से मिली मुक्ति – झुनकीडीह के विद्यार्थियों की चमकी किस्मत

पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक शाला झुनकीडीह वर्षों से एकलशिक्षकीय व्यवस्था के कारण जूझ रही थी। दूरदराज क्षेत्रों से विद्यालय में पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों को एक ही शिक्षक के कारण पढ़ाई में व्यवधान का सामना करना पड़ता था। कक्षाओं का नियमित संचालन प्रभावित होता था, जिससे बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर असर पड़ रहा था।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अतिशेष शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण करते हुए उन विद्यालयों में पदस्थापना की गई, जहाँ शिक्षकों की कमी थी। इसी पहल का सकारात्मक प्रभाव ग्राम झुनकीडीह के बच्चों की सीखने की यात्रा पर देखने को मिला। यहाँ सहायक शिक्षक के रूप में श्री देवेंद्र कुमार का पदस्थ होना विद्यार्थियों के लिए नई उम्मीद लेकर आया।
श्री देवेंद्र कुमार के आगमन के बाद अब विद्यालय में कोई भी कक्षा पढ़ाई से वंचित नहीं रह जाती। पूर्व में जिन कक्षाओं में शिक्षक के अभाव में पढ़ाई बाधित हो जाती थी, वहाँ अब नियमित शिक्षण-सत्र संचालित हो रहे हैं।
कक्षा पाँचवीं की छात्राएँ स्वाति, पूनम, सावित्री और रामसिंह तथा कक्षा चौथी के विद्यार्थी अष्टमी, निशक और कैलाश बताते हैं कि “नए गुरुजी के आने के बाद लगातार पढ़ाई होती है, अब किसी तरह से कक्षाएं बाधित नहीं होतीं।” बच्चों में पढ़ाई को लेकर उत्साह बढ़ा है और विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और भी सक्रिय हुआ है।
झुनकीडीह विद्यालय का यह परिवर्तन स्कूल शिक्षा विभाग की युक्तियुक्तकरण पहल की एक सफलता की कहानी है, जिसने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को नई दिशा दी है।

  • Related Posts

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित

      कोरबा, 23 जुलाई 2026/जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा की अध्यक्षता में…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट