Ro no D15139/23

खारुन नदी तट पर अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई रायपुर–दुर्ग के खनिज अमले ने सक्शन मशीन व चैन माउंट मशीन जब्त की

उप संचालक (खनिज प्रशासन), रायपुर के निर्देशानुसार जिला रायपुर के खनिज अमले द्वारा खारुन नदी तट पर ग्राम दतरेंगी, सातपाखर डेम के समीप निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नदी के दूसरे तट पर जिला दुर्ग सीमाक्षेत्र अंतर्गत सक्शन मशीन लगाकर अवैध रूप से रेत उत्खनन किए जाने का मामला सामने आया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उप संचालक (खनिज प्रशासन), जिला दुर्ग से दूरभाष पर संपर्क कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। इसके पश्चात जिला दुर्ग के खनिज अमले को संयुक्त कार्रवाई हेतु मौके पर भेजा गया।
रायपुर एवं दुर्ग जिले के खनिज अमले द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मौके से एक नग सक्शन मशीन मय नाव तथा एक नग चैन माउंट मशीन को जब्त किया गया। संयुक्त कार्रवाई का मौके पर पंचनामा तैयार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई हेतु प्रकरण जिला दुर्ग को सुपुर्द कर दिया गया।
प्रशासन द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!