Ro no D15139/23

बस स्टैंड परिसर में संयुक्त जांच, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

धमतरी, 16 मार्च 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर धमतरी शहर के बस स्टैंड परिसर में राजस्व, पुलिस और खाद्य विभाग की टीम द्वारा बीती रात्रि संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का उपयोग करते पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
खाद्य अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न दुकानों एवं भोजनालयों की जांच की। इस मौके पर आर.एस. रेस्टोरेंट एंड डेली नीड्स से एक नग एचपी गैस सिलेंडर, एक चूल्हा, पाइप और रेगुलेटर जब्त किया गया। वहीं भगवती बीकानेर से एक नग बीपी गैस बर्नर, पाइप और रेगुलेटर जब्त किया गया। इसके अलावा कमल भोजनालय से दो नग एचपी गैस सिलेंडर, डबल बर्नर, पाइप और रेगुलेटर जब्त किए गए। यह भी बताया गया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू प्रयोजन के लिए ही किया जा सकता है। वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में इसका उपयोग नियमों के विरुद्ध है। ऐसे मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की संयुक्त जांच कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!