Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन के कार्यों को तेजी के साथ संचालित करने हेतु पीएचई एवं क्रेडा की हुई संयुक्त बैठक

जगदलपुर 16 जनवरी 2025/ जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल प्रदाय योजनाओं सहित पाईप लाईन विस्तार तथा अन्य कार्यों को तेजी के साथ संचालित कर अद्यतन प्रगति लाए जाने के लिए गुरुवार को कार्यालय लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड जगदलपुर में पीएचई और क्रेडा के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें सोलर आधारित जल प्रदाय योजनाओं को समन्वय स्थापित कर शीघ्र पूर्ण करने के लिए चर्चा की गई और इन कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रत्येक विकासखण्ड के वे गांव जहां सोलर सिस्टम द्वारा ग्रामीणों के घर शुद्ध जल प्रदाय किया जाना है, ऐसे गांवों में विभिन्न कार्यों को त्वरित गति से संचालित करने समाधान निकाला गया। साथ ही प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्य को शीघ्रतिशीघ्र पूर्ण कर सभी घरों में नल से शुद्ध जल देकर जल जीवन मिशन के उद्देश्य को पूरा किया जा सके। इस दौरान कार्यपालन अभियंता श्री एच.एस. मरकाम सहित पीएचई एवं क्रेडा के अभियंता तथा अन्य मैदानी अमले मौजूद रहे।
  • Related Posts

    बस्तर जिले में 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूर्ण

    थानों में सुरक्षित पहुँची गोपनीय सामग्री जगदलपुर, 13 मार्च 2026/ बस्तर जिले में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षा वर्ष 2026 के सफल और पारदर्शी आयोजन के लिए शिक्षा विभाग…

    Read more

    जनसेवा की मिसाल-कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा और वृक्षारोपण से संवारा गाँव

    जगदलपुर, 13 मार्च 2026/ कुम्हरावंड स्थित शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने जन सेवा की एक अनूठी मिसाल…

    Read more

    NATIONAL

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया