Ro no D15139/23

संयुक्त टीम ने कृषि केंद्रों का किया जांच, 6 केन्द्रों को नोटिस जारी

रायपुर,11 अगस्त 2025/बलौदाबाजार भाटापारा जिले के कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में कृषि केन्द्रों का सघन जांच अभियान जारी है, जिसमें कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडो में छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान अनियमितता पाये जाने पर 6 कृषि केन्द्रों को नोटिस जारी किया तथा 1 कृषि केन्द्र का कीटनाशक एवं फंफूदीनाशक जप्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार एसडीएम अमित गुप्ता, तहसीलदार राजू पटेल, नायब तहसीलदार हमेश साहू, सहायक भू संरक्षण अधिकारी नारद कुमार भारद्वाज, उर्वरक निरीक्षक लोकनाथ दीवान द्वारा बलौदाबाजार के प्रवीण इंटरप्राइजेज एवं नवीन ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। नवीन ट्रेडर्स में उपलब्ध कीटनाशकों का स्रोत प्रमाण पत्र संधारित नहीं किया गया था, विक्रय केंद्र में उपलब्ध स्कंध एवं दर सूची प्रदर्शित नहीं किया गया था साथ ही स्कंध पंजी एवं बिल बुक का भी उचित संधारण नहीं किया गया था, जिस कारण उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। प्रवीण एंटरप्राइजेज बलौदाबाजार का भी निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में उपलब्ध कीटनाशकों का स्रोत प्रमाण पत्र संधारित नहीं किया गया था जिस कारण संबंधित कीटनाशक एवं फंफूदीनाशक जब्त किया गया।

पलारी एसडीम दीपक निकुंज एवं उर्वरक निरीक्षक सुचिन कुमार वर्मा द्वारा पलारी के किसान सेवा केंद्र एवं कृषि सेवा केंद्र क्या निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में निर्धारित प्रारूप में स्कंध पंजी का निर्धारण नहीं करने तथा विभाग को नियमित रूप से मासिक जानकारी प्रस्तुत नहीं करने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। भाटापारा एसडीम अभिषेक गुप्ता, उपसंचालक कृषि दीपक कुमार नायक एवं उर्वरक निरीक्षक अवधेश उपाध्याय द्वारा विकासखंड भाटापारा में संचालित कृषि सोपान तथा न्यू साहू कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रय केन्द्रों में भौतिक स्कंध एवं पास में प्रदर्शित स्कंध भिन्नता पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इसी तरह सिमगा एसडीएम अंशुल वर्मा, अनुविभागीय कृषि अधिकारी जयइन्द्र कंवर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भागीरथी प्रजापति एवं संतोष दास मानिकपुरी द्वारा सिमगा में संचालित किसान कृषि केंद्र एवं दामाखेड़ा के अग्रवाल कृषि केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में भौतिक स्कंध एवं पास मशीन में उपलब्ध स्कंध में भिन्नता पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ

    *60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को घर के नजदीक मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी*   *किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए आसान होगी…

    Read more

    नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सुरक्षित वापसी और आवश्यक सहायता के लिए सरकार तत्पर*   रायपुर 26 अगस्त 2026/ नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक