Ro no D15139/23

स्टैंड से कुदा…दो बार गिरा… लेकिन विराट कोहली तक पहुंच ही गया फैन

रांची में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए पहले वनडे को टीम इंडिया ने 17 रन से जीता. मैच में विराट कोहली ने खेली 135 रन की पारी. एक फैंन ने मैदान पर आकर विराट कोहली के पैर छुए जिसका वीडियो हो गया वायरल.

रांची के JSCA स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका (IND VS SA) के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. इस मैच रोमांचक मैच में भारत ने 17 रन से जीत हासिल की. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 350 रन का लक्ष्य साउथ अफ्रीका को दिया. मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) के बल्ले ने आग उगलते हुए शानदार शतक लगाया. कोहली के 120 गेंदों में 135 रन की पारी खेली. लेकिन इस मैच में एक ऐसा वाक्या हुआ जिसने सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा बटौर ली. लाइव मैच के दौरान एक फैन मैदान पर आकर विराट कोहली के पैर में गिर गया जिसके वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है. आइए जानते हैं आखिर इस पूरे घटनाक्रम में क्या-क्या हुआ?

विराट कोहली का धमाकेदार शतक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के बल्ले से रन बरसे. इस मुकाबले में विराट शुरुआत से ही शानदार फॉर्म में दिखे. कोहली ने 120 गेंदों ने 135 रन की धमाकेदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 11 चौके और 7 छक्के लगाए. विराट की इसी पारी के चलते टीम इंडिया 349 रनों के स्कोर तक पहुंच सका. लेकिन कोहली की पारी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी कौ हैरान कर दिया.

कोहली के शतक का जश्न, मैदान पर फैन की एंट्री

साउथ अफ्रीका के खिलाफ JSCA स्टेडियम में विराट कोहली शतक लगाने के बाद जश्न मना रहे थे. इसी दौरान पूरा मैदान उनको बधाई भी दे रहा है, लेकिन इसी बीच एक फैन स्टैंड से मैदान में कुद गया और विराट कोहली के पास आकर उनके पैर में गिर गया. इस पूरे वाक्या का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रहा है. जिसमें कई अलग-अलग तरह की बाते सुनने को मिल रही हैं. 

फैन के आने का पूरा घटनाक्रम

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में शतक लगाया था और जश्न मना रहे थे. इसी दैरान JSCA स्टेडियम के विंग ए में बैठा एक फैन स्टैंड से मैदान में कुद गया. जहां वह पहली बार गिर पड़ा जिसके बाद उसने बाउंड्री के पास लगी होर्डिंग के ऊपर से छलांग लगा दी, जहां छलांग लगाते वक्त वह दूसरी बार गिरा लेकिन इस फैन ने अभी भी हार नहीं मानी और लगातार दौड़ता हुआ अपने आइडल विराट कोहली के पैरों में जाकर गिर गया. लेकिन विराट ने उसे प्यार से उठाया उसी बीच वहां मैदान पर मौजूद सुरक्षाकर्मी ने उसे पकड़ लिया. जिसके बाद वह उसे वहां से बाहर ले गए. ग्राउंड से बाहर ले जाकर सुरक्षाकर्मी ने उसको पुलिस को सौंप दिया जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.

  • Related Posts

    द केरला स्टोरी 2: रविवार को चमकी फिल्म, कमाई पहुंची इतने करोड़ के पार

    The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2: विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’ रिलीज से पहले ही काफी विवादों में घिर गई थी.…

    Read more

    रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह का बड़ा कमबैक, नया गाना ‘रैना’ किया रिलीज

    Arijit Singh New Song: जब भी रोमांटिक गानों की बात होती है, एक नाम सबसे पहले जुबान पर आता है, वो है अरिजीत सिंह का. उनकी आवाज ने सालों तक बॉलीवुड…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख