Ro no D15139/23

कबड्डी खेल प्रतिभाओं को मिलेगी उच्च स्तरीय कोचिंग जिला स्तरीय प्रतिभा खोज कबड्डी प्रतियोगिता का सफल समापन

अम्बिकापुर 10 नवम्बर 2025/  सरगुजा जिला कबड्डी संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आज सफल समापन हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की कुल 35 टीमों ने भाग लिया, जिनमें 18 बालक वर्ग एवं 17 बालिका वर्ग की टीमें शामिल रहीं।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें उच्च स्तरीय कोचिंग प्रदान करना है ताकि वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
संघ की चयन समिति द्वारा खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बालक वर्ग की दो टीम एवं बालिका वर्ग की दो टीमों का चयन किया गया है, जिन्हें आगामी प्रशिक्षण शिविर में विशेष कोचिंग दी जाएगी।
प्रतियोगिता परिणाम बालिका वर्ग दृ प्रथम स्थानः मिक्स टीम ‘बी’ व द्वितीय स्थानः नवापारा उदारी बालक वर्ग प्रथम स्थान मिक्स टीम ‘ए’ व द्वितीय स्थानः मिक्स टीम ‘बी’ व्यक्तिगत पुरस्कार में महिला वर्ग बेस्ट ऑल राउंडर मधु गुप्ता बेस्ट रेडर, मोनिशा बाकल, बेस्ट कैचर दीपिका पुरुष वर्ग बेस्ट ऑल राउंडर अरविंद पर बेस्ट रेडर शेर सिंह बेस्ट कैचर रामाधार रहें।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विश्व विजय सिंह तोमर अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ युवा आयोग व अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ सरगुजा, विकास पांडेय पार्षद, सोमनाथ सिंह,समाजसेवी गोल्डी बिहाड़े, अमितेश पांडेय सचिव जिला कबड्डी संघ सरगुजा, प्रदीप गुप्ता कोषाध्यक्ष जिला कबड्डी संघ सरगुजा, निशांत सिंह गोल्डी सह सचिव जिला कबड्डी संघ सरगुजा, राजेश प्रताप सिंह तकनीकी अधिकारी जिला कबड्डी संघ, गोल्डी छाबड़ा,शांनु कश्यप, अजय सिंह, अंजनी दुबे, रजत सिंह, सुनैना जायसवाल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा प्रथम आए खिलाड़ियों को 10000 नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी मेडल दिया गया एवं द्वितीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 7000 नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी मेडल प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञ कोचों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए और अधिक तैयार हो सकें।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं