Ro no D15139/23

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षकों का किया सम्मान

*शिक्षकों ने कठिन परिस्थितियों में भी बच्चों और युवाओं को शिक्षा से जोड़ने का जो कार्य किया है, वह अत्यंत सराहनीय है-पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह*

कबीरधाम जिले में नक्सल प्रभावित ग्रामों के बच्चों और युवाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) द्वारा इन शिक्षकों को शॉल भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया। यह सम्मान उन शिक्षकों को दिया गया, जो सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों को निरंतर शिक्षा प्रदान कर रहे हैं और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर कर रहे हैं। इन शिक्षकों के प्रयासों से अनेक बच्चे एवं युवा शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़े हैं। उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के दृढ़ संकल्प एवं प्रभावी नीतियों के परिणामस्वरूप कबीरधाम जिला आज नक्सल मुक्त हो चुका है। इस उपलब्धि में पुलिस के साथ-साथ इन शिक्षकों का भी सराहनीय योगदान रहा है।

पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने कहा कि वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा का प्रसार ही स्थायी शांति और विकास का सबसे मजबूत आधार है। इन शिक्षकों ने कठिन परिस्थितियों में भी बच्चों और युवाओं को शिक्षा से जोड़ने का जो कार्य किया है, वह अत्यंत सराहनीय है। कबीरधाम पुलिस आगे भी ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित करती रहेगी, जिससे हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार और बेहतर भविष्य मिल सके। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल, श्री अमित पटेल, कवर्धा एसडीओपी श्री आशीष शुक्ला, निरीक्षक श्री नितिन तिवारी, प्रधान आरक्षक श्री घनाराम सिन्हा, श्री चंद्रशेखर शर्मा (पत्रकार), श्री मनीष मिश्रा(पत्रकार) सहित उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कबीरधाम पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत नक्सल प्रभावित ग्रामों में स्कूलों का संचालन किया जा रहा है, जहाँ बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च भी पुलिस विभाग द्वारा वहन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, वनांचल क्षेत्रों में पढ़ाई छोड़ चुके युवाओं को पुनः शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ने हेतु विशेष पहल की गई है। पुलिस विभाग द्वारा ऐसे युवाओं के लिए ओपन स्कूल परीक्षा के फार्म स्वयं के व्यय से भरवाए गए तथा उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए वाहन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इन शिक्षकों ने युवाओं को कोचिंग प्रदान कर उन्हें परीक्षा के लिए तैयार किया, जिसके परिणामस्वरूप कई युवा ओपन परीक्षा उत्तीर्ण कर आज विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी प्राप्त कर अपने जीवन को संवार रहे हैं।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने दूरस्थ अंचलों का सघन भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा

    पर्यटन, आजीविका, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के विकास पर दिया जोर; ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं   धमतरी, 26 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन…

    Read more

    राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी

    *वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान*   *मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित*…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए