Ro no D15139/23

कलाश्री स्व-सहायता समूह दीदीयां  अनुपयोगी समान से बना रही आकर्षक सजाने की सामग्री

हाथों में कला का जादू ऐसा की महिलाओं को  झारखंड एवं अन्य राज्य से भी आर्डर मिलता है

 जशपुरनगर 16 जनवरी 25/ भारत सरकार, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली एवं छ०ग० शासन के संयुक्त कार्यक्रम डे-एनयूएलएम योजना एवं मिशन क्लीन सिटी योजना के अभिसरण के तहत कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन और मुख्य नगरपालिका अधिकारी, श्री योगेश्वर उपाध्याय के दिशा निर्देश में नगर पालिका परिषद क्षेत्रांतर्गत डॉ. बाला साहेब देशपांडे पार्क जशपुरनगर में डे-एनयूएलएम योजना अंतर्गत कला श्री स्व-सहायता का गठन किया गया। यह समूह शहर को कचरामुक्त करने एवं लोगों को जागरूक करने में जुटा हुआ है। समुदाय के साथ मिलकर किस तरह से सूखा कचरा को रियूज और रिसाईकल करके उपयोगी सामग्री तैयार करते है।  शहर में बाला साहेब देशपाण्डे पार्क में सौन्दर्गीकरण का कार्य करने का अवसर मिला, जिसके तहत् समूह सदस्यो ने मिलकर कार एवं स्कूटी के 150 नग पुराने टायरों से विन्निन आकृति जैसे मछली, सांप, कमल, कुर्सी-टेबल एवं पानी के बड़े जार से मधुमक्खी, ऊल्लू, चिड़िया तथा अनुपयोगी प्लास्टिक व कॉच के बॉटलों से सेल्फी जोन, फूल, सूरज, टेबल छतरी इत्यादि बनाया गया। स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पार्क में वेस्ट से बेस्ट की विभिन्न आकृतियों व मॉडल्स तैयार किये गये है। इससे समूह को अच्छी आमदनी भी हो रही है दीदीयों ने अब तक लगभग 3 लाख तक की आमदनी प्राप्त कर ली है।
शहर के आवासीय घरों एवं डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में एकत्र अनुपयोगी सामग्री जैसे- खाली बॉटल, ड्रम, पुराने पाईप, ढक्कन, पानी का जार व बीयर बोतल से आकर्षक मॉडल्स तैयार किये गये है। स्व-सहायता समूह में कुल 14 सदस्य है, समूह का बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक, जशपुर नगर में है, जिसमे सभी सदस्य 200 रू. प्रतिमाह मासिक बचत जमा कर समूह का सफल संचालन कर रही है। सुलोचना सिंह समूह की अध्यक्ष ने यह बताया कि अनुपयोगी सामग्री से उपयोगी सामग्री तैयार करने की रूची मेरा बचपन से ही शौक था। शहर में कल्याण आश्रम, गढ़ कलेवा व सेहत कैफे में अनेकों वस्तुएँ बनाई गई है। वेस्ट बॉटल को रियूज करके पेन होल्डर, प्लान्टर, हँगिंग लैम्प, ड्रीम कैचर, फ्लावर पोट, वेस्ट कपड़े से डोरमेट, बैग, थैला, ज्वैलरी इत्यादि अनेको वस्तुएँ हमारे समूह द्वारा तैयार की जाती है।
इस प्रकार के उपयोगी सामग्री की मांग छ०ग० के अन्य जिलों अथवा सीमावर्ती राज्य झारखण्ड से आर्डर मिल रहे है। समूह की महिलाओं द्वारा मिलकर उपरोक्त सामग्री तैयार करके समय पर पूरा करने का कार्य कर रही है। शासन की उक्त योजना से जुड़कर हम सभी समूह की महिलाएँ शहर को सूखा कचरा मुक्त करने के साथ ही शहर का सौन्दर्गीकरण में अपना योगदान देने के साथ ही अपना पहचान बनाने की शुरूआत निरंतर जारी है। इस काम से स्व-सहायता समूह को अच्छा लाभ मिल रहा है।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल