Ro no D15139/23

घर के जैसा है, कमार बच्चों के लिए बनरौद का आंगनबाड़ी केन्द्र

विभिन्न योजनाओं के अभिसरण से बना सर्वसुविधायुक्त-आकर्षक आंगनबाड़ी भवन

30 से अधिक छोटे बच्चों के साथ गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं को मिल रहीं सुविधाएं

धमतरी । धमतरी जिले के वनांचल नगरी के बनरौद में बाला प्रोजेक्ट के तहत बना आंगनबाड़ी केन्द्र विशेष पिछड़ी जनजाति कमार की गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं के साथ-साथ बच्चों के लिए भी घर जैसा प्रतीत हो रहा है। यहां 30 कमार बच्चों के साथ ही 6 गर्भवती महिलाओं और 4 शिशुवती माताएं भी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो रहीं हैं। इस आंगनबाड़ी भवन की दीवारों में बने रंग-बिरंगे आकर्षक फलों, फूलों, सब्जियों, जानवरों के चित्र सहित गिनती, अक्षर आदि नौनिहाल बच्चों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। बच्चे इन चित्रों को देखकर खुशी-खुशी इनके नाम सहित गिनती आदि तो सीख ही रहे हैं। इसके साथ ही बच्चों को स्वास्थ्य, सफाई, खान-पान के तरीके आदि की भी जानकारी खेल-खेल में दी जा रही है । इस सर्व सुविधायुक्त आंगनबाड़ी केन्द्र में शौचालय, हाथ धोने के लिए वॉश बेसिन सहित कमरों में एक साथ बैठकर खाना खाने के लिए गोले भी बने हैं। बनरौद के आंगनबाड़ी केन्द्र में 6 माह से 3 साल तक के 12 और 3 साल से 6 साल तक की उम्र के 18 बच्चे रोज सुबह आते हैं। यहां बच्चों को मेन्यू अनुसार रोटी, चावल, पोष्टिकता से भरपूर दाल-सब्जी दी जाती हैं। इसके साथ ही अचार, पापड़ और गुड़ भी उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं और शिशुवती माताओं को पौष्टिक आहार दिया जा रहा है।

ग्राम पंचायत कुम्हड़ा के आश्रित ग्राम बनरौद में बने इस शासकीय आंगनबाड़ी केन्द्र का क्षेत्रफल 80 वर्गमीटर है। इसमें एक हॉल, एक ऑफिस, रसोईघर, स्टोर रूम और शौचालय के साथ ही बच्चों के खेलने के लिए आंगन भी बना है। यह भवन विभिन्न योजनाओं के अभिसरण से बनाया गया है। इसके लिए वर्ष 2024-25 में 11 लाख 69 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इनमें मनरेगा से 8 लाख रूपये, एकीकृत बाल विकास परियोजना से 2 लाख रूपये और ग्राम पंचायत के 15 वें वित्त से एक लाख 69 हजार रूपये मिले हैं।

बनरौद आंगनबाड़ी केन्द्र में छोटे बच्चों को खेल-खेल में भाषायी ज्ञान, बोलने के तरीके सिखाने के साथ ही अंक ज्ञान, गिनती, जंगली व पालतू जानवरों की पहचान, फूलों-सब्जियों आदि की जानकारी भी दी जा रही है। छोटे बच्चों के कोमल मन को संस्कारों और रीति-रिवाजों से भी संवारा जा रहा है। यहां के बच्चों को पोषण के साथ गांव की सभी महिलाओं और युवतियों को भी नोनी सुरक्षा योजना, मातृ वंदन योजना, महतारी वंदन योजना, बालिका समृद्धि योजना, महिला कोष आदि योजनाओं की भी जानकारी मिल रही है, ताकि महिलाएं- युवतियां अपने भविष्य के प्रति जागरूक हों और शासकीय योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेकर अपने पैरों पर खड़े हो सकें।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब