Ro no D15139/23

भू माफियाओं और अफसरों के खिलाफ अपराध दर्ज कराएं – कन्हैया

घोटाले की राशि भी भू माफियाओं से वसूली जाए

रायपुर ।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि शासकीय जमीनों के बंदरबांट और जमीन मुआवजा घोटाले के सभी दोषियों के खिलाफ जुर्म पंजीबद्ध करने के साथ ही घोटाले की राशि वसूलने की कार्रवाई भी की जानी चाहिए । जमीन के मुआवजे का घोटाला तो अभी केवल 07 गांव का सामने आया है जबकि इस मामले में 300 गांव की जमीन का अधिग्रहण किया गया है , सभीअधिग्रहित जमीनों की भी जांच की जानी चाहिए ।

प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि राजस्व विभाग में भू माफियाओं का पूरी तरह से कब्जा हो गया है । कोरबा में ढाई सौ एकड़ झाड़ – जंगल जमीन निजी नाम पर चढ़ा दी गई केवल एक पटवारी सस्पेंड हुआ बाकी सब को संरक्षण मिल रहा है । गरियाबंद जिले में सात गांव की ही अधिग्रहित जमीनों की जांच में ढाई सौ करोड़ से ज्यादा का घोटाला सामने आ चुका है, 300 गांव की अधिग्रहित जमीनों की जांच में स्थिति क्या होगी इसका आकलन भी किया जाना मुश्किल है । लेकिन एक दो अफसरों के सिवाय इस मामले में भूमाफियाओं और संबंधित सभी अधिकारियों कर्मचारियों को बचाने का प्रयास लगातार जारी है । मठ मंदिरों की जमीनों को हस्तांतरित करने के काम में लगे माफियाओं को बचाने के लिए भी शासन प्रशासन के लोग पूरी उदारता के साथ लगे हुए हैं । इसीलिए विधानसभा के अंदर स्पीकर साहब को कहना पड़ता है की राजस्व विभाग को वेंटिलेटर में जाने से बचा लीजिए ।

कन्हैया अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से जमीन घोटाले में संलिप्प्त सभी भूमाफियाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने के साथ ही घोटाले की राशि वसूली हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देने की मांग करते हुए कहा कि सुशासन में जारी कुशासन के खिलाफ कार्रवाई आवश्यक है ।

धन्यवाद ।

कन्हैया अग्रवाल

प्रदेश महामंत्री

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल