Ro no D15139/23

संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2025, खो-खो में कांकेर ने जीता खिताब

*सुकमा की बालिकाओं ने दमदार प्रदर्शन से जीता दिल*
रायपुर, 12 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) बस्तर ओलंपिक के सीनियर बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में इस बार खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। कांकेर और सुकमा के बीच हुआ फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहाँ दोनों ही टीमों ने बेहतरीन फुर्ती, कसी हुई रणनीति और अद्भुत टीमवर्क का परिचय दिया। इस कड़े संघर्ष के बाद कांकेर की टीम ने प्रथम स्थान पर कब्ज़ा जमाया और खिताब अपने नाम किया। वहीं सुकमा की बालिकाओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि नारायणपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में विशेष रूप से सुकमा की खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खींचा। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली इन बच्चियों ने अपने समर्पण और मेहनत से यह साबित किया कि प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती। एकलव्य छिंदगढ़ से सुकमा आई मंजू पोड़ियामी और पम्मी नाग ने खेल के बाद कहा कि उन्होंने पूरी मेहनत और लगन से खेला है, और भले ही इस बार वे दूसरे स्थान पर रहे, लेकिन अगली बार वे पूरे संभाग में प्रथम आने का संकल्प लेकर वापस लौटेंगे। उन्होंने बस्तर ओलंपिक को एक बड़ा मंच बताया, जिसका वे पूरा लाभ उठाना चाहती हैं।
मैच के दौरान खिलाड़ियों की उत्कृष्ट फिटनेस, तेज गति और चतुराई भरी चालें देखने लायक थीं। प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई बेहतर सुविधाओं के कारण खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है, जिसके फलस्वरूप वे मैदान में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। यह प्रतियोगिता खेल कौशल का प्रदर्शन करने के साथ ही इस बात को भी मजबूती से साबित करती है कि बस्तर क्षेत्र की बेटियाँ अब बड़े मंच पर अपने प्रदर्शन का परचम लहराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल