Ro no D15139/23

जनपद पंचायत लुण्ड्रा में कर्मयोगी अभियान कार्यशाला सम्पन्न

स्वास्थ्य, शिक्षा, जल आपूर्ति, स्वच्छता एवं आजीविका के मिलेंगे अवसर- विधायक श्री मिंज
अम्बिकापुर । जनपद पंचायत लुण्ड्रा के सभा कक्ष में कर्मयोगी अभियान (धरती आबा) कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज मुख्य अतिथि शामिल हुए।
इस दौरान विधायक श्री मिंज ने संबोधन में कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करना होगा।” उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 25 कार्यक्रम शामिल किए गए हैं, जो स्वास्थ्य, शिक्षा, जल आपूर्ति, स्वच्छता एवं आजीविका के अवसरों पर केंद्रित हैं।
उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक एवं बुनियादी ढांचे में सुधार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इसके अंतर्गत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, मोबाइल मेडिकल यूनिट, आयुष्मान कार्ड, रोजगार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसी पहलें शामिल हैं। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि श्री जयंत मिंज, जनपद सदस्य श्री राजेश सोनी, सभी जनपद सदस्य, सरपंचगण एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन

      रायपुर, 18 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, आज रायपुर स्थित शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं और इंटर्न्स के लिए…

    Read more

    ​जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में गूँजे देशभक्ति के नारे

      NSS स्वयंसेवकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश ​रायपुर, 18अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल