Ro no D15139/23

कवर्धा शहरवासियो को मिला सुव्यवस्थित मित्र मिलन चौपाटी की सौगात

कवर्धा(IMNB NEWS AGENCY) नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा शहर के सुव्यवस्थित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वन विभाग कार्यालय के सामने राशि 64 लाख 34 हज़ार की लागत से सर्वसुविधायुक्त चौपाटी का निर्माण का लोकार्पण छत्तीसगढ़ राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उपस्थिति अतिथियों ने चौपाटी में व्यवसाय कर रहे व्यवसायियों से फीता कटवाकर किया। उन्होनें चौपाटी लोकार्पण कर व्यापारियों के साथ उसके व्यवसाय को लेकर चर्चा करते हुए उज्जवल भविष्य व उत्तरोत्तर प्रगति की ओर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी। इस नव निर्मित चौपाटी में शहर के 60 से अधिक फुटपाथ विक्रेताओं को व्यवस्थित रूप से स्थान प्रदान किया गया।

 

*अब एक ही स्थान पर उपलब्ध होगें स्वादिष्ट व्यंजन-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा*

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होनें लोकार्पण के बाद चौपाटी का अवलोकन किया गया तथा मंच से ही सुविधाओं की सराहना की गई। उन्होनें कहा कि नई चौपाटी में शहरवासियों को विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे, जिससे लोगों को अलग-अलग जगह जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह स्थल न केवल खानपान के लिए, बल्कि परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने के लिए भी एक आकर्षक केंद्र बनेगा। इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही।

 

*उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने चौपाटी स्टालों का किया निरीक्षण*

नवनिर्मित “मित्र मिलन चौपाटी” का विजय शर्मा जी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद लेते हुए यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विशेष रूप से गुपचुप, समोसा, सेव पुरी सहित अन्य लोकप्रिय व्यंजनों का आनंद लिया और स्टाल संचालकों से आत्मीयता से संवाद किया। उन्होंने एक-एक ठेले पर जाकर न केवल व्यंजनों का स्वाद चखा, बल्कि वहां के व्यवसायियों के प्रयासों और उनके स्वादिष्ट पकवानों की खुलकर सराहना भी की। चौपाटी में उमड़ी भीड़ और उत्साह को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे कवर्धा शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

 

*सर्वसुविधा युक्त चौपाटी की सौगात*

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर में अव्यवस्थित रूप से फैल रहे फुटपाथ व्यापार को एक व्यवस्थित रूप देने के साथ-साथ विक्रेताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। चौपाटी में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों दोनों को सुविधा मिलेगी। इस पहल से जहां एक ओर शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, वहीं दूसरी ओर फुटपाथ विक्रेताओं को सम्मानजनक और स्थायी आजीविका का अवसर प्राप्त होगा। स्फुटपाथ विक्रेताओ ने भी इस व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे शहर के विकास की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है। उन्होनें बताया कि नव निर्मित चौपाटी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां शहरवासियों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध होंगे। इससे न केवल लोगों को विविध खान-पान का आनंद मिलेगा, बल्कि यह स्थान शहर के लिए एक नया फूड हब बनकर उभरेगा। इस चौपाटी के निर्माण से शहरवासियों को काफी सहूलियत होगी और यह स्थान आगे चलकर कवर्धा का प्रमुख आकर्षण बनेगा।

 

*लाटरी पद्वति से विक्रेताओं को मिला स्थान*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा की कवर्धा विधायक एवं छतीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की मंशानुरूप छोटे व्यापारियों और फुटपाथ विक्रेताओं को स्थायी और सुरक्षित व्यवसायिक स्थान उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए व्यस्थापन हेतु लॉटरी पद्धति अपनाई गई, जिससे सभी पात्र विक्रेताओं को निष्पक्ष रूप से स्थान आवंटित किया गया है।

  • Related Posts

    सहयोग केंद्र में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद, 1500 से अधिक कार्यकर्ता मिलने पहुंचे

        *​रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित ‘सहयोग केंद्र’ में गुरुवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस…

    Read more

    वन्यजीवों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं:वन मंत्री केदार कश्यप

    *बारनावापारा अभयारण्य में मृत मिले तीन चीतलों की वैज्ञानिक जांच शुरू*   *पोस्टमार्टम कराया गया, ट्रैप कैमरे से हो रही निगरानी*   रायपुर, 09 जुलाई 2026/ बारनावापारा अभयारण्य में मृत…

    Read more

    NATIONAL

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज