Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता 11 जून को करेंगे पदभार ग्रहण

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि*

रायपुर, 10 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल 11 जून को राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री केदार नाथ गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय अपेक्स बैंक की नवीन शाखा फरसाबहार, जिला-जशपुर का वर्चुअल शुभारंभ भी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे।

इस गरिमामय कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा और सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप अति विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्यमंत्री श्री दयालदास बघेल, श्रम एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री किरण सिंह देव, श्री राजेश मूणत, श्री विक्रम उसेण्डी, श्री सुनील सोनी, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, श्री अनुज शर्मा, श्री गुरु खुशवंत साहेब, श्री इंद्रकुमार साहू एवं महापौर नगर निगम रायपुर श्रीमती मीनल चौबे और श्री रमेश ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

  • Related Posts

    अनुदान से बदली तकदीर: मछलीपालन से आत्मनिर्भर बनीं मदनूबाई, सालाना 2 लाख रुपये से अधिक की आय

      स्वरोजगार से मजबूत हुई आर्थिक स्थिति, आत्मनिर्भर बना परिवार रायपुर, 28 जुलाई 2026/मछलीपालन (मत्स्य पालन) ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों के लिए आर्थिक मजबूती, स्वरोजगार और सतत आजीविका का एक…

    Read more

    विकास का कोई विकल्प नहीं: मंत्री   टंक राम वर्मा

      टंडवा में वर्षों पुरानी मांग पूरी: 8 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात ​रायपुर, 28 जुलाई 2026/रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड अंतर्गत ग्राम टंडवा में राजस्व…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends