Ro no D15139/23

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा स्वरोजगार के लिए आवेदन आमंत्रित

खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभागीय योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के माध्यम से आवेदन आमंत्रित कर बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना विभागीय आवेदन के माध्यम से ऑफलाईन आवेदन प्रस्तुत किया जाता है। इसमें सेवा क्षेत्र के लिए 1 लाख व निर्माण क्षेत्र के लिए 3 लाख तक प्रोजेक्ट स्वीकार किये जाते हैं।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का ऑनलाईन आवेदन https:kviconline.gov.in/pmeg (केवीको ऑनलाइन डॉट जीओवी डॉट इन/पीएमईजी) के माध्यम से किया जाता है। सेवा क्षेत्र के लिए 1 लाख से लेकर 20 लाख तक व निर्माण क्षेत्र के लिए 1 लाख से 50 लाख तक प्रोजेक्ट स्वीकार किये जाते हैं, जिसमें विभाग और बैंक के माध्यम से सामन्जस्य स्थापित कर 35 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाता है। सेवा क्षेत्र में इलेक्ट्रानिक्स सर्विस, मोटर सायकल रिपेयरिंग, कम्प्यूटर व फोटोकापी सेंटर, रेस्टोरेंट आदि और निर्माण क्षेत्र में फर्नीचर निर्माण, नूडल्स निर्माण, राईस मिल, फ्लाई एस ब्रिक्स आदि शामिल है। आवेदन पत्र के साथ संलग्न आवश्यक दस्तावेजों में पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पेन कार्ड, जाति, निवास, नार्कसीट, राशन कार्ड, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंक पासबुक शामिल है। जिला पंचायत कार्यालय सारंगढ में नोडल अधिकारी गोरेलाल रात्रे 9399757319, कार्यालय सहायक विजय कुमार साहू 7879081792 से संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक’-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

      2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में दें योगदान 15 अगस्त के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री ने नागरिकों से की हर घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज…

    Read more

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विभाजन के पीड़ितों को दी विनम्र श्रद्धांजलि

      रायपुर, 14 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान हिंसा और विस्थापन की…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!