Ro no D15139/23

पिता की तबीयत पर प्राइवेसी चाहता है खान परिवार, क्या डॉक्टर के बयान से नाराज हैं सलमान खान?

Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान की तबीयत को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरें सामने आ रही हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस बीच अस्पताल की ओर से जारी आधिकारिक बयान और मीडिया रिपोर्ट्स के बाद अब एक नई जानकारी सामने आई है कि परिवार उनकी हेल्थ अपडेट को सार्वजनिक नहीं करना चाहता.

परिवार ने कहा- हेल्थ अपडेट है निजी मामला

Variety India की एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान और उनका परिवार इस बात से खुश नहीं है कि अस्पताल की ओर से   की सेहत को लेकर सार्वजनिक बयान जारी किया गया. परिवार का मानना है कि किसी की सेहत पूरी तरह निजी विषय होता है और इस पर जानकारी साझा करने का अधिकार सिर्फ परिवार के पास होना चाहिए. ऐसे में उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि आगे से उनकी अनुमति के बिना कोई मेडिकल अपडेट मीडिया में साझा न किया जाए.

डॉक्टर ने क्या बताया सलीम खान की हालत के बारे में

बुधवार को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सलीम खान को हल्का ब्रेन हैमरेज हुआ था. उस समय उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ था और शरीर में झटके आ रहे थे. स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए उन्हें कुछ समय के लिए वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया. डॉक्टरों ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी हालत गंभीर नहीं थी और जरूरी इलाज समय पर कर दिया गया.

फैंस कर रहे हैं दुआ

इधर, परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. वहीं फैंस और शुभचिंतक लगातार सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं.

  • Related Posts

    ‘रामायण’ ट्रेलर ने रिलीज से पहले ही जीता दिल, सिद्धार्थ आनंद-एटली ने बांधे तारीफों के पुल, कहा- यश-रणबीर कपूर शानदार लग रहे हैं

    Ramayana Trailer Reviews: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर अभी आम दर्शकों के लिए रिलीज भी नहीं हुआ है, लेकिन इसकी पहली झलक देखने वाले फिल्म इंडस्ट्री के कई…

    Read more

    45 ओवर तक सब सही था, फिर अचानक क्या हुआ? शुभमन गिल ने बताई हार की वजह

    Shubman Gill on India vs England 3rd ODI loss: भारत के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में 27 रन की हार के बाद माना कि…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं