Ro no D15139/23

खरगे और सोनिया ने की अगुवाई में इंडिया गठबंधन के कैंडिडेट सुदर्शन रेड्डी ने भरा उपराष्ट्रपति का नामांकन

नई दिल्ली । विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेता मौजूद रहे। उपराष्ट्रपति पद को लेकर आज नामांकन की आखिरी तारीख है। 25 अगस्त तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है। चुनाव 9 सितंबर को होने हैं। वोटिंग के दिन ही मतगणना भी होगी।
जानिए कौन हैं सुदर्शन रेड्डी
बी सुदर्शन रेड्डी गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और गोवा के पहले लोकायुक्त भी रह चुके हैं। वे आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्हें 2007 में सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। रेड्डी का सीधा मुकाबला एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा। इस बार उपराष्ट्रपति पद पर एनडीए और इंडिया दोनों ही ओर से दावेदारी करने वाले प्रत्याशी दक्षिण भारत से हैं।
एनडीए से सीपी राधाकृष्णन हैं कैंडिडेट
एनडीए ने सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने बुधवार को पीएम मोदी की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था। उपराष्ट्रपति का चुनाव जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को इस्तीफा देने की वजह से हो रहा है। धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।
बी. सुदर्शन रेड्डी Vs सीपी राधाकृष्णन
नामांकन से पहले यानी बुधवार को ‘इंडिया अलायंस’ के नेताओं ने बी. सुदर्शन रेड्डी की सम्मान में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया। यह समारोह संसद भवन परिसर के सेंट्रल हॉल में हुआ, जहां रेड्डी को सम्मानित किया गया। विपक्षी दलों ने उनकी दावेदारी को एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम करार दिया।
सुदर्शन रेड्डी के नामांकन में कौन-कौन रहा मौजूद
इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी ने कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार, सपा सांसद राम गोपाल यादव, डीएमके सांसद तिरुचि शिवा, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत और गठबंधन के कई अन्य नेता भी नामांकन के समय मौजूद रहे।

  • Related Posts

    “जब IPS की मां ही सुरक्षित नहीं, तो आम जनता का क्या?”, अंबेडकरनगर कांड पर मायावती का सरकार से तीखा सवाल

    UP Politics: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की करीब 91 वर्षीय मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले पर बसपा प्रमुख मायावती ने दुख जताया…

    Read more

    लखीसराय में अशोकधाम मंदिर भगदड़ हादसे पर CM सम्राट का ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख रुपये मुआवजा

    Ashokdham Temple Stampede: बिहार के लखीसराय जिले में सोमवार की सुबह घटना हुई. जिले के अशोकधाम मंदिर में तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी. लेकिन अचानक भगदड़ मच गई…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान