Ro no D15139/23

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26

किसान  ओभीराम ने धान खरीदी केन्द्र सुकुलदैहान में बिक्री की 40 क्विंटल धान
– राज्य शासन की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना से किसान हो रहे आर्थिक रूप से सशक्त
– ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ एप्प से धान विक्रय करना हुआ आसान
राजनांदगांव 18 नवम्बर 2025। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना से किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। जिले के किसानों को राज्य शासन की किसान हितैषी योजनाओं से इस वर्ष भी लाभ मिल रहा है। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के वास्तविक उपज को समर्थन मूल्य, ऑनलाईन टोकन, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से धान विक्रय करना बहुत आसान हो गया है। इससे किसानों में हर्ष और उत्साह है।
राजनांदगांव जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की वास्तविक उपज की तेजी से खरीदी की जा रही है। किसान ऑनलाईन मोबाईल एप्प टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से टोकन कटवाकर धान का विक्रय करने धान खरीदी केन्द्र पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम हरदी के किसान श्री ओभीराम वर्मा राजनांदगांव विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र सुकुलदैहान में 40 क्विंटल धान विक्रय करने पहुंचे थे। किसान   ओभीराम ने बताया कि उनके पास 1 एकड़ 90 डिसमिल जमीन है। जिसमें 40 क्ंिवटल धान का उत्पादन अच्छा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ से टोकन मिलने से आसानी से धान का विक्रय कर पाए हैं। शासन द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में पारदर्शितापूर्वक और सरल तरीके से किसानों का धान खरीदी हो रही है। यहां की सोसायटी में अच्छी व्यवस्थाएं उपलब्ध है और समय पर खरीदी हो रही है। किसान श्री ओभीराम ने प्रदेश के मुखिया   विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि 3100 रूपए की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद रहा है। जिससे किसानों की आय में वृद्धि हुई है और खेती-किसानी कार्य बहुत अच्छे से चल रही है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!