Ro no D15139/23

खरसोता की बिरजमनी महली को मिला पक्का आवास, अब बारिश में नहीं होगी परेशानी

महतारी वंदन योजना से मिल रही आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के साथ सशक्त हो रहा परिवार

जशपुरनगर 5 अप्रैल 25/ कहते हैं कि अगर संकल्प मजबूत हो और शासन की योजनाएं साथ दें, तो हर सपना साकार किया जा सकता है। मनोरा विकासखंड के ग्राम खरसोटा निवासी श्री राजकुमार महली और उनकी पत्नी श्रीमती बिरजमनी महली की कहानी इसकी जीवंत मिसाल है। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत इस परिवार को पक्का आवास स्वीकृत हुआ है, और आज उनका नया घर निर्माण की अंतिम अवस्था में है।
श्रीमती बिरजमनी महली बताती हैं कि उनका पुराना कच्चा मकान जर्जर हो चुका था। खासकर बारिश के मौसम में उन्हें और उनके बच्चों को रहने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें जो नया मकान मिला है, वह उनके जीवन को स्थिरता और सुरक्षा प्रदान करेगा।
“हमने कभी नहीं सोचा था कि अपना पक्का घर बना पाएंगे। आज जब हम अपने हाथों से बनते घर की दीवारों को खड़ा होते देख रहे हैं, तो गर्व और खुशी से दिल भर आता है। जल्द ही छत ढलाई का काम भी शुरू हो जाएगा और हमारा सपना पूरा हो जाएगा,”दृ ऐसा कहती हैं बिरजमनी, जिनकी आंखों में अब भविष्य को लेकर आशा और आत्मविश्वास है।
बिरजमनी बताती हैं कि वह खेती और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनके तीन बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। शासन द्वारा उन्हें महतारी वंदना योजना के तहत प्रतिमाह ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसे वे भविष्य के उपयोग के लिए सहेज कर रख रही हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    हाथियों के बीच फंसे बुजुर्गों को वन विभाग ने बचाया पत्थलगांव परिक्षेत्र में 11 हाथियों के दल के बीच साहसिक रेस्क्यू, जनहानि टली

      जशपुरनगर 26 मार्च 2026/ जशपुर वनमण्डल के परिक्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम तिलडेगा क्षेत्र में हाथियों के दल के विचरण के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई, जिसमें वन विभाग की…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार