Ro no D15139/23

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर  ’खेलो इंडिया अस्मिता लीग’ व जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कोरबा 09 मार्च 2026/ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गरिमामयी अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन एवं जिला प्रशासन कोरबा के कुशल मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा एक दिवसीय महिला खेल उत्सव का सफल आयोजन किया गया। 08 मार्च 2026 को स्थानीय वि.गृ.उ.मा.वि. क्रमांक 01 के खेल प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में ’खेलो इंडिया अस्मिता लीग’ एवं जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं का निष्पादन किया गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में खेल भावना का विकास करना, शारीरिक सुदृढ़ता को बढ़ावा देना और जिले की उभरती महिला प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा। आयोजन की मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती धनकुंवारी गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती  राजपूत ने उपस्थित महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, लगन और धैर्य से ही जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि यदि मेहनत और निष्ठा से प्रयास किया जाए तो सफलता अवश्य कदम चूमती है। कार्यक्रम के दौरान महापौर एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों को शिल्ड एवं मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कोरबा जिले की गौरवशाली बालिकाओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है, जिनमें कु. लक्ष्मी कश्यप, कु. श्वेता केवट, कु. जिज्ञासा साहू, कु. नंदा सिंह कंवर, कु. हर्षू श्रीवास्तव और कु. नीती पटेल शामिल हैं।
प्रतियोगिताओं के अंतर्गत दलीय खेलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसमें कबड्डी स्पर्धा में कोरबा महिला टीम ने विजेता और बालको महिला टीम ने उपविजेता का खिताब प्राप्त किया। इसी प्रकार वॉलीबॉल में खेल अकादमी कोरबा प्रथम एवं एस.ई.सी.एल. वॉलीबॉल क्लब कोरबा द्वितीय स्थान पर रही। खो-खो प्रतियोगिता में बालिका गृह ’अ’ ने प्रथम व बालिका गृह ’ब’ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं रस्साकसी में कोरबा की टीम ने पाली की टीम को हराकर जीत दर्ज की। खेलो इंडिया अस्मिता लीग के अंतर्गत आयोजित एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। आयु वर्ग अंडर 13 के 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में कु. रचना साहू ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान दुर्गा निषाद ने प्राप्त किया,  400 मीटर दौड़ में कु. वर्षा सोनी प्रथम रहीं। आयु वर्ग 13-18 वर्ष की श्रेणियों में 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में कु. छाया यादव प्रथम तथा 400 मीटर दौड़ में खुशबू खातून विजेता रहीं। इसी प्रकार 18-35 वर्ष के आयु वर्ग में हेमा प्रजापति ने 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की, वहीं 400 मीटर दौड़ में राजनंदनी प्रथम स्थान पर रहीं। संपूर्ण कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में क्रीड़ा अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए समस्त अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    बस्तर जनता को समर्पित की गईं 15 अत्याधुनिक एम्बुलेंस महापौर श्री संजय पांडे ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    जगदलपुर, 01 अप्रैल 2026/ प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की जनहितैषी पहल के अंतर्गत बस्तर की जनता को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ 15…

    Read more

    कलेक्टर एवं एसएसपी ने केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर का किया औचक निरीक्षण जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायजा महिला वार्ड के बच्चों के टीकाकरण और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने  केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…