Ro no D15139/23

गर्भावस्था से लेकर 1 साल तक किलकारी कार्यक्रम से किया जाता है माँ बच्चे का देखभाल

किलकारी हेल्पलाइन नंबर 1600403660 और 14423 जारी

किलकारी एवं मोबाइल एकेडमी का कार्ययोजना हेतु किया गया कार्यशाला

शासन के निर्देशानुसार   जिला में किलकारी एवं मोबाइल एकेडमी का कार्ययोजना निर्माण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला डाटा प्रबंधक, राज्य  सलाहकार एवं संभागीय सलाहकार किलकारी एवं मोबाइल एकेडमी, बीडीएम, काउंसलर, मितानिन कार्यक्रम के जिला एवं विकासखंड समन्यवक एवं  कनिष्ठ सचिव सहायक एवं काउंसलर अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यशाला में बताया गया कि गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के चौथे महीने से लेकर बच्चे के 1 साल होने तक प्रत्येक सप्ताह उनकी गर्भावस्था के महीने एवं नयी माताओं को बच्चे के उम्र के हिसाब से आईवीआर आधारित ऑडियो संदेश फोन कॉल के रूप मे भेजते है, जिसमें माता एवं बच्चों के सेहत, पोषण, परिवार नियोजन, टीकाकरण एवं अन्य सेवाओं के बारे में सही समय पर सटीक और प्रासंगिक जानकारी दिया जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना एवं पोषण संबंधित व्यवहारों में सुधार लाना है। जिले की उपलब्धि की जानकारी प्रस्तुत कर जिला कार्य योजना की रूपरेखा तैयार करने की भूमिका बताई गई एवं आरसीएच पोर्टल पर सही मोबाईल नम्बर प्रविष्टि हेतु निर्देशित किया। आरसीएच में पंजीयन होने के बाद गर्भावस्था के चौथे माह से किलकारी के 1600403660 नंबर से कॉल आना शुरू हो जाता है। इस नम्बर को डॉ अनीता के नाम से हितग्राही के मोबाईल में सेव करने के लिए निर्देशित किया गया है। यदि किसी कारणवश महिला किलकारी से आने वाले कॉल नहीं उठा पाती या उस सप्ताह के संदेश को फिर से सुनना चाहती है तो वह इसे सुनने के लिए 14423 डायल कर सकती है।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….