Ro no D15139/23

किरण कंडरा बनीं ग्रामीण महिलाओं की प्रेरणा,बांसकला से बुनी आत्मनिर्भरता की कहानी

रायपुर, 05 अगस्त 2025/ धमतरी जिले की गंगरेल ग्राम पंचायत निवासी श्रीमती किरण कंडरा ने अपनी मेहनत, लगन और नवाचार से छत्तीसगढ़ की पारंपरिक बांसकला को एक नई पहचान दी है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़कर बांस से निर्मित विविध उत्पादों का निर्माण आरंभ किया और आज ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वावलंबन की मिसाल बन गई हैं।

श्रीमती किरण कंडरा ने बांसकला जैसे पारंपरिक हस्तशिल्प कार्य में रुचि लेते हुए बिहान समूह की सहायता से प्रशिक्षण, कच्चा माल, विपणन एवं वित्तीय सहायता प्राप्त की। इस सहयोग के माध्यम से उन्होंने बांस की टोकरियाँ, सूपा, टिफिन डिब्बे, पर्रा, बिजना, दीये एवं अनेक सजावटी वस्तुएँ बनाना प्रारंभ किया। बिहान समूह से प्राप्त मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन के चलते उन्होंने अपने उत्पादों को स्थानीय हाट-बाजारों, मेले एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनियों में बिक्री हेतु प्रदर्शित किया।

उनके हस्तनिर्मित बांस उत्पादों को ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी ग्राहकों से भी सराहना प्राप्त होने लगी। इससे उनकी मासिक आय में लगभग 10,000 रूपए से 15,000 रूपए तक की वृद्धि हुई है। आर्थिक रूप से सुदृढ़ होने के साथ-साथ उन्होंने अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत की भूमिका निभाई है। वर्तमान में श्रीमती कंडरा का कार्य हरित एवं स्थानीय संसाधन आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने, महिला स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में उल्लेखनीय साबित हो रहा है।

श्रीमती किरण कंडरा ने अपनी लगन और मेहनत से यह साबित किया है कि यदि परंपरा को नवाचार से जोड़ा जाए तो वह न केवल जीविकोपार्जन का सशक्त माध्यम बन सकती है, बल्कि समाज के लिए सम्मान एवं गौरव का कारण भी बनती है। आज वे आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनकर अन्य महिलाओं को हुनर आधारित स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

  • Related Posts

    वंदेमातरम् की धुन पर थिरकी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां

    वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं का हुआ अद्भुत संगम, रिखीराम क्षत्रीय एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन*   *करमा,…

    Read more

    बस्तर की खूबसूरती ने देशभर से आए पर्यटन प्रतिनिधियों को किया मंत्रमुग्ध

    चित्रकोट जलप्रपात की भव्यता, जनजातीय संस्कृति और धुड़मारास के रोमांचक अनुभव से रूबरू हुए देश के विभिन्न राज्यों से आए 30 पर्यटन प्रतिनिधि*   *चित्रकोट की बदलती जलधारा और प्राकृतिक…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!