Ro no D15139/23

कोटवारी सेवा भूमि का नामांतरण किया गया अपास्त कलेक्टर के निर्देश के पश्चात भैंसमा तहसीलदार ने की कार्यवाही

कोटवारी सेवा भूमि का नामांतरण किया गया अपास्त
कलेक्टर के निर्देश के पश्चात भैंसमा तहसीलदार ने की कार्यवाही
0.652 हेक्टेयर कोटवारी भूमि को शासन के नाम पर किया गया दर्ज

कोरबा 30 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया गया था कि शासन द्वारा कोटवारों को सेवा भूमि के रूप में दी गई भूमि को क्रय किए जाने पर उसका नामांतरण निरस्त कर पुनः शासन के रिकार्ड में दर्ज करना है। कलेक्टर के निर्देश के पश्चात सभी तहसीलदारों द्वारा कोटवारी भूमि को शासन के रिकार्ड में दर्ज कराने हेतु कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में भैंसमा तहसीलदार श्री के.के.लहरे ने कोरबा अनुभाग अंतर्गत ग्राम कुकरीचोली के कोटवारी भूमि को अन्य के नाम पर दर्ज/विक्रय करने के मामले में कार्यवाही करते हुए कोटवारी भूमि के अन्तरण को अपास्त कर दिया है। ग्राम कुकरीचोली में अनिता कौशिक वगैरह, खसरा नंबर 377/1 में से, रकबा 0.045 हेक्टेयर, मंजू जायसवाल वगैरह खसरा नंबर 377/1 में से, रकबा 0.040 हेक्टेयर, कनिका चक्रवर्ती, वगैरह, खसरा नंबर 377/1 में से, रकबा 0.012 हेक्टेयर, डॉ केसी देवनाथ वगैरह खसरा नंबर 377/1 में से, रकबा 0.158 हेक्टेयर, डॉ केसी देवनाथ वगैरह खसरा नंबर 376 में से, रकबा 0.215 हेक्टेयर, डॉ केसी देवनाथ वगैरह खसरा नंबर 377/1 में से, रकबा 0.101 हेक्टेयर, डॉ केसी देवनाथ वगैरह खसरा नंबर 377/1 में से, रकबा 0.081 हेक्टेयर, कोटवारी भूमि का अन्तरण को अपास्त करते हुए शासन के रिकार्ड में दर्ज किए है। जिले में भैंसमा तहसील अंतर्गत 16, कटघोरा 8, दीपका 8, हरदीबाजार 7, बरपाली 10, पोड़ी उपरोड़ा 2, कोरबा 2, दर्री 6, पाली 4, प्रकरण है। जिसमें सिंगल ट्रांजेक्शन हुए हैं। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कोटवारी भूमि की बिक्री व अन्य के नाम पर दर्ज होने के मामले में कार्यवाही करते हुए शासन के नाम पर पुनः दर्ज करने के निर्देश सभी तहसीलदारों को दिए हैं।

  • Related Posts

    विभिन्न पुरस्कारों हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

      कोरबा 24 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे सम्मान, शहीद…

    Read more

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत 14 जुलाई की काउंसलिंग निरस्त

      कोरबा, 24 जुलाई 2026/आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित-2021) अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार