Ro no D15139/23

कोटवारी/सेवाभूमि प्रकरणः वर्तमान खातेदारों को 17 जुलाई तक न्यायालय में उपस्थित होकर पक्ष रखने का अवसर

अम्बिकापुर 14 जुलाई 2026/  कार्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) अम्बिकापुर द्वारा प्राप्त निर्देशों एवं छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर के निर्देशानुसार कोटवारों द्वारा विक्रय की गई कोटवारी/सेवाभूमि के विरूद्ध समुचित कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

तहसीलदार अम्बिकापुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्का पटवारी से जानकारी लिया गया। हल्का पटवारी द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि ग्राम मनीपुर के सरगुजा सेटलमेंट में खसरा नंबर 378 रकबा 0.064 एकड़ भूमि कोटवारी मद में सोमा मुन्डा वल्द तेलंगा मुन्डा कौम मुन्डा सा. अपुर टोला मनीपुर के नाम पर दर्ज है। वर्तमान राजस्व अभिलेख में खसरा नंबर 378/5 रकबा 0.024 हे. भूमि प्रमीला राजवाड़े पति नन्दकिशोर राजवाड़े जाति रजवार के नाम पर कृषि भूमि के रूप मे दर्ज है। ग्राम मनीपुर के सरगुजा सेटलमेंट में खसरा नंबर 378 रकबा 0.064 एकड़ भूमि कोटवारी मद में सोमा मुन्डा वल्द तेलंगा मुन्डा कौम मुन्डा सा.अपुर टोला मनीपुर के नाम दर्ज है। वर्तमान राजस्व अभिलेख में खसरा नंबर 378/3 रकबा 0.061 हे. भूमि विमला त्रिपाठी पति संतोष कुमार त्रिपाठी वर्ग सामान्य पता अपुर के नाम पर कृषि के रूप में दर्ज है।
ग्राम मनीपुर के सरगुजा सेटलमेंट में खसरा नंबर 378 रकबा 0.064 एकड़ भूमि कोटवारी मद में सोमा मुन्डा वल्द तेलंगा मुन्डा कौम मुन्डा सा.अपुर टोला मनीपुर के नाम दर्ज है। वर्तमान राजस्व अभिलेख में खसरा नंबर 378/1 रकबा 0.054 हे. भूमि आनन्द कुमार पिता मिश्रीलाल जाति पनिका के नाम पर कृषि भूमि के नाम पर दर्ज है।
ग्राम मनीपुर के सरगुजा सेटलमेंट में खसरा नंबर 378 रकबा 0.064 एकड़ भूमि कोटवारी मद में सोमा मुन्डा वल्द तेलंगा मुन्डा कौम मुन्डा सा.अपुर टोला मनीपुर के नाम दर्ज है। वर्तमान राजस्व अभिलेख में खसरा नंबर 378/8 रकबा 0.012 हे. भूमि शशिकला पति अनंत कुमार वर्ग सामान्य पता राजनगर काॅलोनी अनुपपुर थाना व तहसील अनुपपुर जिला अनुपपुर म.प्र. भूमि कृषि भूमि के नाम पर दर्ज है।
वर्तमान भूमिस्वामी/खातेदारो को सुनवाई हेतु नोटिस जारी कर आहूत किया गया, किन्तु संबंधित व्यक्ति का पता सही होने के कारण अदम तामिली मालजमादार द्वारा नोटिस वापस किया गया है, जो इस न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है। अतः वर्तमान खातेदार/भूमिस्वामियों को सूचना पत्र तामिली नहीं हो पाने के कारण पेशी 17 जुलाई 2026 को न्यायालय में स्वंय उपस्थिति अथवा अपने अभिभाषक के माध्यम से उपस्थित होकर अपना पक्ष समर्थन कर सकते है। समय सीमा के बाद प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नही किया जायेगा।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें